ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने शानदार घरेलू और IPL प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा था। उन्होंने 2016-17 रणजी ट्रॉफी में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया और तब से महाराष्ट्र टीम की कप्तानी कर रहे हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 41.77 है, जिसमें सात शतक शामिल हैं, जबकि लिस्ट-ए क्रिकेट में 56.15 का औसत और 16 शतक उनकी क्षमता दर्शाती है। साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 635 रन बनाकर गायकवाड़ ने खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी कप्तानी में ही भारत ने एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीता था। आगे चलकर उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान भी बनाया गया लेकिन वह सीजन के आधे में ही चोटिल हो गए।