1 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SA vs AUS 3rd ODI: एलेक्स कैरी का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को दिया 323 रन का लक्ष्य

South Africa vs Australia: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मुकाबला जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 323 रनों का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने शानदार पारी खेलते हुए 88 गेंदों पर 74 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
2 min read
Google source verification
Alex Carey half century

ऑस्ट्रेलियाई विकेट-कीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी। (Photo Credit- IANS)

South Africa vs Australia 3rd ODI: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच पोटचेफस्ट्रूम शहर सेनवेस पार्क में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 323 रन का लक्ष्य दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 322 रन बनाए। बता दें कि साउथ अफ्रीका सीरीज में 2-0 से आगे है।

मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी की फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श और एलेक्स कैरी ने अर्धशतक ठोके। मिचेल मार्श ने 42 गेंद में 56 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं एलेक्स कैरी ने 88 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के संग शानदार 74 रन की पारी खेली। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 24, मैट रेनेशॉ ने 30, कूपर कोनोली ने 23, कैमरून ग्रीन ने 23 और पैट कमिंस ने 11 रनों का योगदान दिया। जेवियर बार्टलेट ने 2 रन बनाए। मिचेल स्टार्क ने 11 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 323 रन का लक्ष्य दिया।

कॉर्बिन बॉश ने चटकाए 4 विकेट

साउथ अफ्रीका की ओर से कॉर्बिन बॉश सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 9 ओवर में 60 रन देकर 4 विकेट चटकाए, जिसमे एक मैडन ओवर भी शामिल है। गेराल्ड कोएत्जी और लिजार्ड विलियम में 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया। ब्योर्न फोर्टुइन को एक सफलता हाथ लगी।

क्या क्लीन स्वीप से बच पाएगी ऑस्ट्रेलिया

साउथ अफ्रीका ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त पहले ही बना चुकी है। साउथ अफ्रीका ने मेहमान टीम पर पहले वनडे 67 रन से जीत हासिल की थी। साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 32 रनों से हराया था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पास सीरीज की हार से बचने के लिए हर विभाग में पूरा जोर लगाना होगा। यदि ऑस्ट्रेलिया हारा तो यह 2020 के बाद 3+ वनडे मैचों की सीरीज में उसका पहला क्लीन स्वीप होगा। पिछली बार भी साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया था। वहीं साउथ अफ्रीका की 2026 में अपने अजेय रथ को बरकरार रखना चाहेगी।