SA vs AUS WTC 2025 Final Day 2: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का मानना है कि लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के पहले दिन के बाद उनकी टीम मजबूत स्थिति में है। प्रोटियाज कप्तान टेम्बा बावुमा की ओर पहले गेंदबाजी चुनने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में किसी तरह से 212 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे, जिसमें स्मिथ ने निश्चित रूप से अर्धशतक जड़कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके बाद मिशेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की वापसी कराई। साउथ अफ्रीका टीम पहले दिन स्टंप्स तक 43/4 का स्कोर बनाया। अब दूसरे दिन कंगारू टीम की क्या रणनीति होगी, इसका खुलासा खुद स्मिथ ने किया है।