सचिन ने कुलदीप पर दाव लगाया
जी हां! मास्टर ब्लास्टर ने टी20 और वनडे सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर ढाने वाले चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर भरोसा जताया है। सचिन ने टेस्ट सीरीज से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कहा "मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज कुलदीप यादव को इतना अच्छे से खेल पा रहे हैं। इंग्लैंड में इस समय जो मौसम है, धूप से पिचें सूखी होंगी। ऐसे में कुलदीप और बाकी स्पिन गेंदबाज काफी उपयोगी साबित होंगे।” सचिन ने कहा मैंने टेलीविज़न में देखा है कुलदीप का एक्शन बेहद अलग है और गेंद छूटने के बाद उसे भापना बेहद मुश्किल है।"