6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अर्जुन तेंदुलकर को मिला बड़ा मौका, क्या कर पाएंगे पिता सचिन की बराबरी?

अर्जुन के पिता सचिन तेंदुलकर ने कम उम्र में ही कर दिया था पूरी दुनिया को अपने खेल से प्रभावित।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Manoj Sharma Sports

Aug 27, 2019

sachin-tendulkar-with-arjun-tendulkar.jpg

मुंबई। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को नागपुर में पांच सितंबर से होने वाले आगामी बापुना कप के लिए 15 सदस्यीय मुंबई की टीम में शामिल किया गया है।

विदर्भ क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित होने वाले इस प्री-सीजन टूर्नामेंट में सूर्यकुमार यादव मुंबई की कप्तानी करेंगे।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ हुई सीरीज में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा थे। इस सीरीज में उन्होंने अपने खेल से काफी प्रभावित किया था।

यह भी पढ़ेंः

इन चार गेंदों ने बना दिया बुमराह को सबसे महान भारतीय गेंदबाज, कपिल देव और जहीर खान भी छूट गए पीछे

मुंबई क्रिकेट टीम इस प्रकार है:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), आदित्य तारे, जय बिस्ता, सरफराज खान, शुभम रंजन, रौनक शर्मा, एकनाथ केरकर, सूफियान शेख, आकाश पारकर, शम्स मुलानी, आदित्य धूमल, शशांक अर्टडे, आकिब कुरैशी, क्रुतिक हनगावदी और अर्जुन तेंदुलकर।

यह भी पढ़ेंः इंग्लिश प्रधानमंत्री से पहले पीएम नरेंद्र मोदी को थी एशेज जीत की जानकारी