इन लीजेंड्स को भी कोरोना से खतरा
इंडिया लीजेंड्स की और से सचिन तेंदुलकर, वीरेन्द्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, युवराज सिंह, संजय बागड़, सिराज बहुतुले, इरफान पठान, यूसुफ पठान, समीर दिघे, मनप्रीत गोनी, मुनाफ पटेल, प्रज्ञान ओझा, जहीर खान, अबे कुुरुविला और अजीत अगरकर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में सचिन और यूसुफ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इन सभी लीजेंड्स के सिर पर कोरोना की तलवार लटकती नजर आ रही है।