30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी क्रिकेटर सलमान बट ने हार्दिक पांड्या को दी ऐसी सलाह, बोले-‘कपिल और इमरान की तरह होना चाहिए’

पाकिस्तान पूर्व बल्लेबाज सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को मसल्स बनाने की सलाह दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 24 Aug 2021, 12:02 AM IST

hardik_pandya.jpg

भारत की मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन 17 अक्टूबर से यूएई में होगा। इस बीच टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या काफी चर्चा में हैं। क्योंकि वह दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं। लोगों का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप में पांड्या टीम इंडिया के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। सभी उनके स्वस्थ्य और फॉर्म में लौटने की दुआं कर रहे हैं। वहीं पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज सलमान बट का कहना है कि हार्दिक पांड्या काफी दुबले-पतले हैं। उन्हें अपनी मसल्स पर ध्यान देना चाहिए। इसी वजह से वह वर्कलोड को मैनेज नहीं कर पा रहे हैं।

वर्कलोड की वजह से बार-बार अनफिट हो रहे हैं पांड्या
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सलमान बट ने कहा कि भारत को हार्दिक पांड्या से काफी उम्मीदे हैं, लेकिन वह लंबे समय से लेऑफ पीरियड से गुजर रहे हैं। वह काफी दुबले—पतले है और इंजरी से पहले जब वह गेंदबाजी करते थे तो अच्छी पेस के साथ काफी कारगर नजर आते थे। लेकिन पांड्या की समस्या यह है कि उनका शरीर काफी दुबला—पतला है और जब भी वह अपनी बॉडी पर एक्सट्रा वर्कलोड डालेंगे वह अनफिट होते रहेंगे। इसलिए उन्हें अपने मसल्स पर काफी ध्यान देने की जरूरत है। उनके पास काबिलियत की कोई कमी नहीं है। जिस तरह से वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हैं, उनका बॉलिंग एक्शन भी काफी शानदार है। लेकिन, उनकी बॉडी अतिरिक्त वर्कलोड नहीं ले सकती। इस चीज को मैनेज करने की जरूरत है।

यह खबर भी पढ़ें:—नस्लीय भेदभाव को लेकर फंसे मार्क बाउचर, भद्दे शब्दों के लिए साथियों से मांगी माफी

पांड्या को कपिल और इमरान की तरह होना चाहिए
सलमान बट ने कहा कि कपिल देव और इमरान खान भी ऑलराउंडर थे। लेकिन हार्दिक पांड्या की बजाय उनकी बॉडी मजबूत थी। पांड्या को भी उन्हीं की तरह होने की जरूरत है। क्योंकि ऑलराउंडर की हमेशा बॉडी मजबूत होनी चाहिए। अगर आप पांड्या की तुलना कपिल और इमरान से करेंगे तो वे काफी ज्यादा फिट थे। आप उनके यूट्यूब वीडियो को देख सकते हैं। मुझे नहीं पता कि अगर हार्दिक की फिजिक में कोई इशू है तो फिजियो और ट्रेनर जाहिर तौर पर इसको लेकर उनसे बात करते होंगे।