ऐसे बने ओपनर
वर्ष 1994 में जब पाकिस्तान की टीम श्रीलंका दौरे पर आई थी तब जयसूर्या ने तीन मैचों में अर्धशतक लगाए थे। पहली बार बतौर ओपनर खेले थे लेकिन इसके बाद भी उनका बल्लेबाजी क्रम बदलता रहा। वर्ष 1994 में 8 दिसंबर को जयसूर्या ने साउथ अफ्रीका में न्यूजीलैंड के खिलाफ बतौर ओपनर 140 रन बनाए। वर्ष 1996 के वर्ल्ड कप में सनथ जयसूर्या ने कमाल कर दिया। उस वक्त श्रीलंका की टीम को कमजोर माना जा रहा था। ओपनिंग की जिम्मेदारी जयसूर्या और रोमेश कालूवितरणा को दी गई। बतौर ओपनर जयसूर्या ने वर्ल्ड कप में जैसी पारी खेली, उसे देखकर पूरी दुनिया दंग रह गई थी। उन्होंने 1996 वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई टीम को हर मैच में तूफानी शुरुआत दिलाई। श्रीलंका की टीम वर्ल्ड कप 1996 में एक भी मैच नहीं हारी और खिताब अपने नाम किया। 1996 के वर्ल्ड कप में जयसूर्या को टूर्नामेंट का सबसे कीमती खिलाड़ी चुना गया।