30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शुभमन गिल नहीं… ये खिलाड़ी है भारतीय टीम की कप्तानी का सबसे बड़ा दावेदार, मांजरेकर ने बताया नाम

Sanjay Manjrekar on Next Test Captain: पूर्व भारतीय खिलाड़ी संजय मांजरेकर भारतीय टेस्‍ट टीम के कप्‍तान की रेस में शुभमन गिल का नाम सबसे आगे चलने से हैरान हैं। उन्‍होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि हम टेस्ट कप्तान के रूप में जसप्रीत बुमराह के अलावा अन्‍य किसी और विकल्प पर विचार कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 14 May 2025, 8:48 AM IST

Team India

Team India

Sanjay Manjrekar on Next Test Captain: रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि भारतीय टेस्‍ट टीम का अगला कप्‍तान कौन होगा? रिपोर्ट्स में सबसे आगे शुभमन गिल का नाम चल रहा है, वहीं ऋषभ पंत को उप-कप्‍तानी सौंपी जा सकती है। इन रिपोर्ट्स से पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर हैरान हैं। वह चाहते हैं कि टेस्‍ट टीम की कमान जसप्रीत बुमराह को ही सौंपी जानी चाहिए। बता दें कि बुमराह को कप्‍तानी का अनुभव है। बीजीटी में वह उपकप्‍तान थे और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान भी संभाली थी। हालांकि अधिक वर्कलोड के कारण वह आखिरी टेस्‍ट में इंजर्ड हो गए थे। उनकी चोट को देखते हुए ही चयनकर्ता शायद उन्‍हें दरकिनार कर रहे हैं।

ये कहा संजय मांजरेकर ने

शुभमन गिल को भारतीय टेस्‍ट टीम की कमान सौंपे जाने की रिपोर्ट्स के बीच संजय मांजरेकर ने एक्स पोस्‍ट करते हुए लिखा, 'मैं हैरान हूं कि हम भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान के तौर पर जसप्रीत बुमराह के अलावा किसी अन्‍य विकल्प पर विचार कर रहे हैं। उनकी चोटों को लेकर चिंतित हैं? तो अपने उपकप्तान को सावधानीपूर्वक चुनें।'

इसलिए बुमराह के नाम पर विचार नहीं

दरअसल, जसप्रीत बुमराह ने रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी के दौरान बार्डर-गावस्‍कर ट्रॉफी के पहले और पांचवें मैच में भारत का नेतृत्‍व किया था। लेकिन आखिरी टेस्ट अधिक वर्कलोड के चलते वह इंजर्ड हो गए थे। इस चोट के कारण ही उन्हें तीन महीने क्रिकेट के मैदान से दूर रहना पड़ा और वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं खेल सके थे। बुमराह की इंजरी की वजह से चयनकर्ता ऐसे नाम पर विचार कर रहे हैं, जो सभी मैच के लिए उपलब्‍ध हो।

यह भी पढ़ें : विराट कोहली के बाद कौन होगा अगला नंबर-4 बल्‍लेबाज? चेतेश्वर पुजारा ने दिया जवाब

गावस्‍कर ने भी किया समर्थन

फिर भी मांजरेकर का मानना ​​है कि जसप्रीत बुमराह टेस्‍ट टीम की कप्तानी के सबसे बड़े दावेदार हैं। बता दें कि मांजरेकर अकेले नहीं हैं, जो बुमराह को कप्‍तानी सौंपने की मांग कर रहे हैं, उनसे पहले पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर भी बुमराह को कमान सौंपने का समर्थन कर चुके हैं।