30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नाबालिग से रेप के आरोपी नेपाल के संदीप लामिछाने से मैच के दौरान हाथ नहीं मिलाया स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने

Sandeep Lamichhane : नेपाल के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने की लाइव मैच में बेइज्जती की गई है। स्कॉटलैंड और नेपाल के बीच हुए मैच के बाद स्कॉटिश प्लेयर्स ने उनसे हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। संदीप लामिछाने पर कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2022 के दौरान एक नाबालिग से रेप करने के आरोप लगाए गए थे। इसी को लेकर स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने विरोध जताया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Feb 2023, 11:17 AM IST

scotland-players-refuse-to-shake-hands-with-sandeep-lamichhane-nepal-vs-scotland.jpg

संदीप लामिछाने से मैच के दौरान हाथ नहीं मिलाया स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने।

Nepal vs Scotland : नेपाल के स्टार क्रिकेटर संदीप लामिछाने की लाइव मैच में बेइज्जती का मामला सामने आया है। स्कॉटलैंड और नेपाल के बीच हुए मैच के बाद स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने हाथ मिलाने से इनकार कर दिया। लाइव मैच के दौरान संदीप लामिछाने की बेइज्जती का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि संदीप पर नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप लगे थे। उन पर कैरेबियाई प्रीमियर लीग 2022 के दौरान एक नाबालिग से रेप करने के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद लामिछाने को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से बाहर आते ही नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने संदीप पर लगा बैन हटा दिया है, लेकिन लाइव मैच के दौरान संदीप के साथ हुई इस घटना से हर कोई हैरान है।


दरअसल, नेपाल, स्कॉटलैंड और नामीबिया के बीच इन दिनों त्रिकोणीय श्रृंखला खेली जा रही है। स्टार क्रिकेटर संदीप लामिछाने से बैन हटने के बाद उन्हें नेपाल टीम स्क्वॉड में शामिल किया गया है। शुक्रवार को नेपाल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ कीर्तिपुर में तीन विकेट से जीत दर्ज की। मैच के बाद खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब स्कॉटलैंड के खिलाड़ियों ने संदीप लामिछाने से हाथ नहीं मिलाकर उनकी बेइज्जती की और अपना विरोध जताया।

संदीप ने झटके 3 विकेट

इस मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल को 275 रन का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया और तीन विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में संदीप लामिछाने ने 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए हैं। बता दें कि इससे पहले नामीबिया के खिलाफ भी संदीप ने 66 रन देकर तीन विकेट झटके थे और नेपाल दो विकेट से जीता था।

यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, डेविड वॉर्नर दूसरे टेस्ट से बाहर

आईपीएल खेल चुके हैं लामिछाने

यहां बता दें कि संदीप लामिछाने इंडियन प्रीमियर लीग भी खेल चुके हैं। 2018 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से डेब्यू किया था। वहीं, रेप के आरोप लगने के बाद लामिछाने ने अक्टूबर 2022 में फेसबुक पोस्ट के माध्यम से कहा था कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। इसके लिए वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। इसी के बाद संदीप को गिरफ्तार किया गया था। इस केस में कोर्ट ने अंतिम आदेश तक संदीप को देश से बाहर खेलने पर प्रतिबंधित किया है।

यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलिया की पारी को तहस-नहस करने वाले मोहम्मद शमी का बड़ा बयान