
ट्विटर पर बदली सहवाग ने अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर, लगाई यह अनोखी तस्वीर
नई दिल्ली । अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पूरी दुनिया में मशहूर पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं । हर दूसरे दिन उनकी की गई कोई ट्वीट सोशल मीडिया पर छा जाती है । अपनी बैटिंग से विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले सहवाग अपना जलवा सोशल मीडिया पर भी बराबर से दिखाते रहते हैं । देश और दुनिया में घटित होने वाली तमाम गंभीर मुद्दों को भी सहवाग बड़ी बखूबी हल्के-फुल्के अंदाज में अपने फैंस के सामने रखने की कला में निपुण हैं । ताजे मामले में हम बात कर रहें हैं सहवाग द्वारा अपनाये गए एक नए लुक की ।
नजफगढ़ के नवाब वीरेंदर सहवाग
वीरेंदर सहवाग भूतपूर्व भारतीय क्रिकेटर है, जिन्हें विश्व क्रिकेट में सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में जाना जाता है। 1999 में उन्होंने अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेला और 2001 में वे टेस्ट क्रिकेट में शामिल हो गये।इयान चैपल ने वीरेंदर सहवाग के बारे में कहा था की “वह सिर्फ मैदान पर खड़े रहकर ही अपनी बल्लेबाजी से मैच की दशा और दिशा दोनों को बदल सकता है।” नजफगढ़ के नवाब वीरेंदर सहवाग भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे प्रसिद्ध और सबसे सफल बल्लेबाजों में आते हैं । ट्विटर पर भी किसी नवाब की ही तरह अपनी ट्वीट्स से छाए रहते हैं ।
पहली गेंद पर भीमार देते थे चौका
2008 में जब अनिल कुंबले ने रिटायरमेंट ले लिया तब सहवाग की नियुक्ती टेस्ट और एकदिवसीय दोनों श्रेणियों में उपकप्तान के रूप में की गयी थी। 2009 के शुरू में ही, उन्होंने खुद को एकदिवसीय मैच का सबसे बेहतरीन और विस्फोटक बल्लेबाज साबित किया था।अपनी इनिंग्स की पहली गेंद हो या जब वो 99 पर बल्लेबाजी कर रहे हो वो एक जैसी ही बल्लेबाजी करते थे । वो कभी भी और किसी को भी छक्के-चौके मारने की कुब्बत रखते थे । वैसा ही कुछ वो ट्विटर पर भी करते हैं । कभी-कभी ऐसा भी होता है जब कुछ लोगों ने सहवाग के ट्वीट्स पर आपत्ति जताई है ।
बिना नंबर वाली जर्सी
सहवाग ने ट्विटर पर अपनी डी.पि (डिस्प्लै पिक्चर ) एक सन्यासी की वेशभूषा वाली अपनी फोटो लगा राखी है । जिसमें वो प्रश्न मुद्रा में आशीर्वाद देते दिख रहे हैं । सहवाग कुछ ऐसी ही एब्नॉर्मल चीजों के कारण हमेशा से सुर्ख़ियों में रहते हैं । जब वो क्रिकेट खेलते थे तो बाकी बाकी के खिलाड़ियों जैसे उन्हें भी अपनी जर्सी पर एक नंबर दिया गया था । पर सहवाग बिना नंबर वाली जर्सी पहना पसंद करते थे । कई बार उन्हें बिना नंबर के जर्सी के साथ लम्बी परिया भी खेलते देखा गया है ।
Published on:
03 Aug 2018 08:53 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
