29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान के गेंदबाज़ शाहीन आफरीदी ने थामा भारतीय तिरंगा, जानिए वजह

T20 World Cup 2022: इस साल के टी-20 वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलने से पहले पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ शाहीन आफरीदी ने भारतीय तिरंगा थाम लिया है। पर क्यों? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 9 Nov 2022, 12:46 PM IST

shaheen_afridi_signs_on_indian_flag.jpg

Shaheen Afridi gives autograph on Indian Flag

टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में आज 9 नवम्बर को न्यूज़ीलैंड (New Zealand) और पाकिस्तान (Pakistan) के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। सिडनी में खेले जाने वाले इस मैच के लिए पाकिस्तानी टीम पहले ही यहाँ पहुँच चुकी है। पर मैच से एक दिन पहले एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला। पाकिस्तान के मुख्य तेज़ गेंदबाज़ शाहीन शाह आफरीदी (Shaheen Shah Afridi) ने सिडनी में फैंस से मुलाकात के दौरान भारत के तिरंगे को अपने हाथों में थाम लिया। सोशल मीडिया पर भी उनकी यह फोटो चर्चा का विषय बन चुकी है।


क्या है वजह?

दरअसल मैच से एक दिन पहले शाहीन सिडनी में जब फैंस से मिल रहे थे, तभी एक भारतीय फैन के हाथ में तिरंगा था। शाहीन को अपनी तरफ आते देख भारतीय फैन ने तिरंगा आगे करते हुए उस पर ऑटोग्राफ के लिए कहा। यह देखकर शाहीन ने भी उस भारतीय फैन से तिरंगा अपने हाथों में लेते हुए उस पर ऑटोग्राफ दे देकर उस भारतीय फैन को तिरंगा वापस दे दिया। इस नज़ारे को आसपास खड़े अन्य फैंस ने अपने कैमरे में क्लिक कर लिया।


यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2022: भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड दो डबल झटका, दो खिलाड़ी हुए चोटिल