31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Shaheen Shah Afridi: गेंदबाजी करते समय अपना जूता फाड़ के पहनते हैं शाहीन शाह अफरीदी, जानिए क्यों ?

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी फटे जूते पहने नजर आए। इससे सभी के मन में एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि गेंदबाजी करते समय उन्होंने फटे जूते ही पहने थे या खेल के दौरान यह जूता फट गया था?  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 19 Jun 2023, 3:56 PM IST

shaheen_shah.jpg

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी फटे जूते पहने नजर आए। इससे सभी के मन में एक बड़ा सवाल उठ रहा है कि गेंदबाजी करते समय उन्होंने फटे जूते ही पहने थे या खेल के दौरान यह जूता फट गया था?

बड़े सवाल का जवाब खुद शाहीन शाह अफरीदी ने दिया

पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने श्रीलंका के साथ पाकिस्तान की आगामी श्रृंखला से पहले इंग्लैंड में उपस्थिति दर्ज कराई। वहां उन्होंने टी20 ब्लास्ट में हिस्सा लिया। उन्होंने इस दौरान अपने जूते फटने की वजह का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। जब कमरे ने जूते पर फोकस किया, तो अंगूठे के पास एक बड़ा सा छेद देखा जा सकता था। जब शाहीन से सवाल किया गया कि क्या उनके जूते में छेद अपने आप हुआ है या जानबूझकर किया गया है, तो पाकिस्तानी गेंदबाज ने जवाब दिया कि यह उन्होंने खुद किया है।

यह भी पढ़ें- Team India: वेस्टइंडीज दौरे के बीच चेतेश्वर पुजारा छोड़ देंगे टीम इंडिया का साथ


शाहीन के जूते फटे क्यों है?

शाहीन से जब पूछा गया, "यह किस लिए है? जिस पर पाकिस्तानी गेंदबाज ने जवाब दिया, "इससे मुझे राहत मिलती है।’ विशेष रूप से जब वह गेंदबाजी कर रहा होता है। शाहीन ने कहा कि आगे की तरफ छेद होने से गेंदबाजी करते समय फायदेमंद होता है।

T20 ब्लास्ट में खेल रहे शाहीन

बता दें कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी इस समय टी20 ब्लास्ट में हिस्सा ले रहे हैं। इस लीग में उन्हें नॉटिंघमशायर के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टेस्ट सीरीज के लिए उनका चयन हाल ही में हुआ।

यह भी पढ़ें- Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का शानदार सफर, मां को करना पड़ा था इस बात के लिए राज़ी