24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहिद का खुलासा रवि शास्‍त्री ने उन्‍हें सबसे पहली बार “बूम-बूम’ अफरीदी कह कर बुलाया था

पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान को दुनिया बूम बूम के नाम से भी जानती है । अब यह खुलासा हुआ है की यह बूम बूम नाम उन्हें एक भारतीय क्रिकेटर ने ही दिया है ।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 30 Aug 2018, 1:36 PM IST

नई दिल्ली। क्रिकेट को लेकर भारत और पकिस्तान में गजब का रोमांच होता है । और जब यह दोनों टीमें क्रिकेट की पिच पर एक दूसरे के खिलाफ भिड़ते हैं तो रोमांच की पराकष्ठा शब्दों से परे होती है । पाकिस्तान क्रिकेट का एक बड़ा नाम शाहिद अफरीदी अपनी विष्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान को दुनिया बूम बूम के नाम से भी जानती है । अब यह खुलासा हुआ है की यह बूम बूम नाम उन्हें एक भारतीय क्रिकेटर ने ही दिया है ।

ताकत का करते थे प्रयोग
अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के लिए मशहूर शाहिद अफरीदी को पकिस्तान और दुनिया में काफी प्यार मिलता है । पकिस्तान के बाहर और दुनियाभर में उनके फैंस हैं।रही बात भारत की तो यहां भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है । गेंद पर पूरी ताकत से प्रहार करने के कारण ही उन्हें बूम-बूम अफरीदी भी कहा जाता है । पर यह नाम उन्हें एक भारतीय क्रिकेटर ने दिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्‍यास ले चुके अफरीदी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया है कि किस पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने उन्‍हें यह नाम दिया था।

बनाया था रिकॉर्ड
आपको बता दें अपने करियर के शुरुआती दौर में ही वर्ष 1996 में वनडे में महज 37 गेंद पर शतक जमाकर अफरीदी सुर्खियों में आए थे। यह रिकॉर्ड लंबे समय तक उनके नाम पर रहा था। बाद में न्‍यूजीलैंड के कोरी एंडरसन और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा था। एंडरसन ने वर्ष 2014 में 36 और डिविलियर्स ने 2015 में 31 गेंदों पर शतक बनाकर अफरीदी के रिकॉर्ड को तोड़ा था।

रवि शास्‍त्री ने दिया नाम
शाहिद अफरीदी की उम्र अभी लगभग 38 साल है और उन्होंने अपने करियर में 398 वनडे मैचों में 351 छक्के उड़ाए हैं । इसके साथ ही 99 टी20 इंटरनेशनल में 73 छक्‍के उनके नाम पर दर्ज हैं। ट्विटर पर जब अफरीदी के एक फैन ने उनसे पूछा आपको यह बूम-बूम नाम किसने दिया है ? तो उन्होंने इस रहस्य से पर्दा उठाते हुए ताया कि टीम इंडिया के पूर्व हरफनमौला और मौजूदा समय में टीम इंडिया के कोच रवि शास्‍त्री ने कमेंटरी करते हुए सबसे पहले उन्‍हें 'बूम-बूम अफरीदी' कहकर संबोधित किया था ।