31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिखर और मुरली को मिला ऐतिहासिक पारी खेलने का फायदा, रैंकिंग में सुधार

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मुरली विजय आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 Jun 2018, 8:33 PM IST

murli and shikhar

शिखर और मुरली को मिला ऐतिहासिक पारी खेलने का फायदा, रैंकिंग में सुधार

नई दिल्ली । भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और मुरली विजय आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में अपनी रैंकिंग सुधारने में सफल रहे हैं। धवन और विजय ने पिछले सप्ताह अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरू में एकमात्र टेस्ट मैच में शतक जड़ा था। धवन ने 107 और विजय ने 105 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी।

धवन ने किया था अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम
धवन इसी के साथ ही एक टेस्ट मैच में पहले दिन लंच से पहले शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे। अपनी इस शतकीय पारी की बदौलत धवन ताजा टेस्ट रैंकिंग में 10 स्थानों की लंबी छलांग लगाकर करियर के अपने सर्वश्रेष्ठ 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

टीम में औरों को भी मिला फायदा
विजय छह स्थान ऊपर उठकर 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत ने इस टेस्ट मैच को दो दिन के अंदर ही पारी और 262 रन से जीता था। इस बीच बेंगलुरू टेस्ट में छह विकेट लेने वाले लेफ्ट स्पिनर रवींद्र जडेजा एक स्थान के सुधार के साथ तीसरे, तेज गेंदबाज इशांत शर्मा दो स्थानों के सुधार के साथ 25वें और उमेश यादव 26वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने भी सूचि में जगफ बनाई
अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने भी रैंकिंग में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। ताजा टेस्ट रैंकिंग में हशमतुल्लाह शाहिदी 111वें और कप्तान अशगर स्टानिकजई 136वें नंबर पर हैं। गेंदबाजों में यामिन अहमदजई 94वें और मुजीब उर रहमान 114वें नंबर पर हैं।

बाकी देशों के खिलाड़ियों की सूचि
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेनन गेब्रिययल श्रीलंका के साथ सोमवार को समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच के बाद करियर की सर्वश्रेष्ठ 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने उस मैच में 121 रन देकर 13 विकेट हासिल किए थे।इसकी बदौलत अब उनको 11 स्थानों का फायदा हुआ है। गेब्रियल के अब 754 रेटिंग अंक हो गए हैं। श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंडीमल नौवें और कुसल मेंडिस 12वें पायदा पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों में सुरंगा लकमल 29वें और लाहिरू कुमारा 51वें नंबर पर हैं।