31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA WC 2018: कड़ी पाबंदी के साथ विश्व कप में खेल रहे दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी

2018 फीफा विश्व कप में हर टीम के अपने-अपने नियम हैं, लेकिन दक्षिण कोरिया एकमात्र ऐसी टीम है जिसे नियमों के आधार पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 19 Jun 2018, 7:26 PM IST

fifa wc 2018

FIFA WC 2018: कड़ी पाबंदी के साथ विश्व कप में खेल रहे दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी

नई दिल्ली । दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी फीफा विश्व कप में कड़ी पाबंदी के बीच मैच खेल रहे हैं। वे अपने परिवार के सदस्यों से मिल सकते हैं, लेकिन परिवार के सदस्य उनके साथ नहीं रह सकते। खिलाड़ी मोबाइल फोन देख सकते हैं लेकिन सोशल नेटवर्क सर्विस में अपने अकाउंट का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

परिवार से मिलने और साथ रहने कि अनुमति मिली
समाचार एजेंसी योनहाप की रिपोर्ट के अनुसार, 2018 फीफा विश्व कप में हर टीम के अपने-अपने नियम हैं, लेकिन दक्षिण कोरिया एकमात्र ऐसी टीम है जिसे नियमों के आधार पर किसी भी प्रकार की छूट नहीं है। एक उदाहरण के तौर पर ग्रुप-एफ में दक्षिण कोरिया के साथ शामिल स्वीडन के खिलाड़ियों को कथित तौर पर उनके परिवार के सदस्यों से मिलने और बुधवार तक उनके साथ रहने की अनुमति है।

नियमित टीम होती तो हो सकते थे नियमों में ढिलाई
कोरिया फुटबाल संघ (केएफए) के उपाध्यक्ष चोई यंग-इल इस साल विश्व कप में दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधिमंडल के शेफ-दे मिशन बनकर रूस पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों और परिजनों इतनी जल्दी मिलवाना सही नहीं। चोई ने कहा, "राष्ट्रीय टीम के साथ लोगों की भावनाओं को देखते हुए हमारे लिए खिलाड़ियों को अनुमति देना मुश्किल है। "उन्होंने कहा, "अगर हमारी टीम नियमित रूप से अंतिम-16 दौर तक पहुंचने वाली टीम होती , तो खिलाड़ी अपने होटल में अपने परिजनों से मिल सकते थे। हालांकि, तब भी हमें प्रशंसकों के बारे में सोचना पड़ता।"

पहले मैच में स्वीडन से हार चुके हैं
अपने परिजनों और मित्रों से मिलने पर खिलाड़ियों को तनावमुक्त रहने में मदद मिलती है। डिफेंडर किम यंग ग्वोन उन्हें अपने परिवार से मिली प्रेरणा के दम पर ही मुश्किल समय से गुजरने की ताकत मिलती है। स्वीडन के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में मिली हार के बाद दक्षिण कोरिया के खिलाड़ियों को अपने परिजनों से मिलकर नई ऊर्जा की जरूरत हो, लेकिन चोई का कहना है कि अगर राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को उनके परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा की अनुमति दी गई, तो यह एक अलग समस्या होगी। इससे अधिक खर्चा होगा।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल