धवन और राहुल में से बेहतर कौन?
केएल राहुल के टी20 इंटरनेशनल कॅरियर की बात करें तो उन्होंने 49 मैचों में 1557 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 142.19 और औसत 39.92 रहा है। वहीं शिखर धवन ने 67 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 11 अर्धशतकों की मदद से 1759 रन बनाए हैं। धवन का स्ट्राइक रेट 126.45 का है जो राहुल से कम है।