7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“कैसे न हो गुजारा, जब साथ हो कोहली और पुजारा”, धवन के इस शेर पर लोगों ने यूं सिखाई शायरी

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 1 अगस्त से शुरू होना है, दोनों देशों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 30 Jul 2018, 11:57 AM IST

SHIKHAR DHAWAN

"कैसे न हो गुजारा, जब साथ हो कोहली और पुजारा", धवन के इस शेर पर लोगों ने यूं सिखाई शायरी

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन सोशल मीडिया साइट्स पर जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। बात यह है कि वह अभी अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे हैं और उन्होंने अभी अभ्यास मैच की दोनों पारियों में 0 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की जिसमे वह भारतीय कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के साथ खड़े हैं। उन्होंने इस पोस्ट पर फनी कैप्शन भी डाला है जोकि सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आया और उन लोगों ने धवन के मजे लेने शुरू कर दिए हैं। आपको बता दें कि भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 1 अगस्त से खेला जाना है जिसमे शिखर धवन का खेलना मुश्किल ही लगता है।


धवन ने शेयर की यह तस्वीर-
धवन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमे वह विराट कोहली और चेतश्वर पुजारा के बीच मैदान में खड़े हैं। इस तस्वीर में वह भांगड़ा की मुद्रा में दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट पर लिखा है कि "कैसे न हो गुजारा.. जब साथ हों कोहली और पुजारा।" इस पोस्ट को लेकर ट्विटर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है।

ट्विटर यूजर्स ने लिए मजे-
एक यूजर ने मजे लेते हुए इस ट्वीट पर लिखा है कि "कब तक लोगे इनका सहारा..थोड़ा स्कोर भी कर ले यारा।" इसके बाद एक और यूजर ने लिखा है कि "कैसे बनोगे हीरो जब रन बनाओगे जीरो।" और तो और पुजारा ने अपना ट्वीट कर शिखर के ताल से ताल मिलाई है, उन्होंने लिखा है कि "कोई न हो फिकर जब हमारे बीच हो शिखर।" उनके इस पोस्ट पर ऐसे कई कमैंट्स आए हैं। लोगो का यह गुस्सा इस पोस्ट पर नहीं बल्कि उनके हालिया प्रदर्शन पर है।

प्रैक्टिस मैच में धवन का प्रदर्शन-
शिखर धवन प्रैक्टिस मैच के दोनों ही पारियां खेल रन बनाने में नाकाम रहे। जो इस अहम सीरीज के लिए भारतीय टीम की चिंता को बढ़ाने वाला है। बता दें कि धवन टी-20 और वनडे सीरीज के दौरान भी अच्छी पारी खेल पाने में नाकाम रहे थे। धवन इस टेस्ट की दोनों पारियों में गोल्डन डक पर आउट हुए थे । ऐसा उनसे पहले रोहित शर्मा कई बार क्र चुके हैं । शिखर धवन जहां पहली पारी में पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे । तो दूसरी पारी में धवन ने आउट होने के लिए कुल तीन गेंदे खेली ।