7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पड़ोसी देश नेपाल ने लॉर्ड्स पर खेले दो T20 मुकाबले, जानिए क्या रहे मैच के परिणाम

MARYLEBONE CRICKET CLUB T20 TRI-SERIES, 2018 में नेपाल और नीदरलैंड्स ने MCC के खिलाफ अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 30 Jul 2018, 9:15 AM IST

नई दिल्ली। नेपाल की टीम इस समय इंग्लैंड में है। ODI खेलने का दर्जा पाने के बाद वह अपना पहला मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ 1 अगस्त को खेलेगी। उससे पहले नेपाल, नीदरलैंड्स और मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब(MCC) के बीच त्रिकोणीय सीरीज लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेली गयी। इस सीरीज में रविवार को तीन T20 मैचों का आयोजन हुआ, जिसमे दो मैचों के ही परिणाम निकल सके और एक मैच में केवल एक इनिंग खेली जा सकी। परिणाम वाले मैचों को भी बारिश के कारण 6 ओवरों का कराना पड़ा। नेपाल और नीदरलैंड्स ने मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब(MCC) के खिलाफ हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए लेकिन दोनों टीमों के बीच हुआ मुकाबला बारिश से बाधित हुआ।


नीदरलैंड VS मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब(MCC) -
बारिश के कारण मैच को घटा कर 6 ओवरों का कर दिया गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम ने 6 ओवरों में 3 विकेट खोकर 72 रनों का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज टोबीस वीसी ने मात्र 23 गेंदों में 53 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके जड़े। रनों का पीछा करने उतरी मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब(MCC) की टीम 2 विकेट के नुक्सान पर निर्धारित ओवरों में केवल 62 रन ही बना सकी। नीदरलैंड्स ने यह मैच 10 रनों से जीत लिया।


नेपाल VS मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब(MCC) -
इस मैच को 6 ओवर का ही रखा गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब(MCC) के कप्तान महेला जयवर्धने इस मैच में ओपनिंग करने उतरे और उन्होंने 16 गेंदों में नाबाद रहते हुए 24 रनों की पारी खेली जिसमे उन्होंने 4 चौके भी जड़े। उनके अलावा टीम का कोई और खिलाड़ी रन नहीं बना सका और उनकी टीम 6 ओवरों में केवल 40 रन ही बना सकी। रनों का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम ने 4.4 ओवरों में इस टारगेट को सफलतापूर्वक चेस कर लिया।


नेपाल VS नीदरलैंड्स-
इस मैच में पहली इनिंग 16.4 ओवर की खेली गई लेकिन दूसरी इनिंग बारिश के कारण नहीं खेली जा सकी। नीदरलैंड्स की टीम ने वेस्ले बर्रेसी(44), रयान टेन डोसकाटे(38) और माइकल रिप्पॉन(38) की पारियों की बदौलत 4 विकेट के नुक्सान पर 16.4 ओवरों में 174 रन बना डाले। अगर बारिश नहीं होती तो यह स्कोर 200 रनों के पार जा सकता था।


संदीप लामिछाने की गेंदबाजी-
नेपाल की टीम से आईपीएल में खेलने वाले एकलौते खिलाड़ी संदीप लामिछाने ने मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब(MCC) के खिलाफ मैच में एक ओवर में 13 रन बनाए थे। दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड्स के बल्लेबाजों ने उनको आड़े हाथों लिया और उनके 4 ओवरों में ताबड़तोड़ 43 रन बनाए। इस तरह से उन्होंने दोनों मैचों को मिलकर 5 ओवरों में 56 रन लुटाए वह भी बिना कोई विकेट लिए। संदीप आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हैं।