शमशान का वीडियो शेयर कर मांगी दुआ
शोएब ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। उनके मुताबिक, यह वीडियो भारत के किसी शमशान घाट का है, जिसको उनके किसी मित्र ने उनके साथ शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अख्तर ने भारतीयों के लिए दुआ मांगने क साथ ही पाकिस्तानियों को चेतावनी भी दी है। शोएब अख्तर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘मेरे भारतीय मित्रों ने यह वीडियो मेरे साथ शेयर किया है। बहुत ही विनाशकारी दृश्य है। अल्लाह मेरे पड़ोसियों की हर परेशानियों को जल्दी से दूर कर दे। इस समय सारी दुनिया को मदद की जरूरत है।’