31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरा आधार कार्ड बन गया है… भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर शोएब अख्तर का बड़ा बयान

Shoaib Akhtar : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है। अख्तर ने कहा है कि उन्हें इंडिया बहुत पसंद है। उनका दिल्ली भी आना-जाना लगा रहता है। अख्तर ने कहा है कि उनके पास तो आधार कार्ड भी है। अब खुद को भारतीय साबित करने के लिए कुछ नहीं बचा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 16 Mar 2023, 10:05 AM IST

shoaib-akhtar-on-india-vs-pakistan-match-in-asia-cup-2023.jpg

मेरा आधार कार्ड बन गया है... भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर शोएब अख्तर का बड़ा बयान।

Shoaib Akhtar : एशिया कप 2023 के आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह के भारतीय टीम के पाकिस्तान नहीं जाने की बात कहने के बाद से लगातार पीसीबी और दिग्गज क्रिकेटर इस मामले को तूल दे रहे हैं। इसी बीच रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने बड़ा बयान देकर हड़कंप मचा दिया है। अख्तर ने कहा है कि उन्हें इंडिया बहुत पसंद है। वह दिल्ली भी आते-जाते रहते हैं। इतना ही नहीं अख्तर ने कहा है कि उनके पास तो आधार कार्ड भी है। अब खुद को भारतीय साबित करने के लिए कुछ नहीं बचा है।


दरअसल, इन दिनों दोहा में लीजेंड लीग क्रिकेट 2023 खेला जा रहा है। जहां भारत और पाकिस्तान समेत दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी पहुंचे हुए हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी मैच खेलने के लिए पहुंचे। उन्होंने एक मैच में एक ओवर गेंदबाजी भी की। मैच के बाद शोएब अख्तर ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के मैच को लेकर बयान देकर हलचल मचा दी है।

पाकिस्तान में खेला जाए एशिया कप

शोएब अख्तर ने कहा है कि उन्हें भारत बहुत पसंद है। वह दिल्ली भी आते-जाते रहते हैं। उनका आधार कार्ड भी बन चुका है। अब बाकी कुछ नहीं गया है। उन्हाेंने कहा कि वह चाहते हैं कि एशिया कप 2023 पाकिस्तान में हो और फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो। उन्होंने कहा कि वह भारत में खेलने को लेकर बहुत मिस कर रहे हैं। भारत में उन्हें बहुत प्यार मिला है। एशिया कप पाकिस्तान या श्रीलंका में ही होना चाहिए।

यह भी पढ़े - ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज से पहले तगड़ा झटका, कप्तान ही हुआ टीम से बाहर

विराट कोहली की तारीफ

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के आखिरी टेस्ट में रन मशीन विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में 39 महीने बाद पहला शतक लगाया है। किंग कोहली के शतक से दुनिया भर के क्रिकेट फैंस काफी खुश हैं। कोहली की इस पारी को लेकर शोएब अख्तर ने कहा है कि विराट कोहली को पुरानी लय में लौटते देखना आश्चर्यजनक नहीं है। कोहली काफी अनुभवी खिलाड़ी है।

यह भी पढ़े - श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर आया बड़ा अपडेट, रोहित शर्मा ने बताया कब उतरेंगे मैदान पर