पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक पिछले कुछ दिनों से मीडिया की सुर्खियों में हैं। उन्होंने भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा संग अपना 14 साल पुराना रिश्ता खत्म कर पाकिस्तानी फिल्म एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरा निकाह किया। ये मामला चर्चाओं में ही था कि इसी बीच शोएब मलिक बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक मैच के दौरान एक ही ओवर में तीन नो बॉल फेंककर फिक्सिंग को लेकर सुर्खियों में आ गए। एक ओवर तीन नो बॉल फेंकने के बाद कयास लगाए जाने लगे कि उन्होंने मैच फिक्सिंग की है। इसी कारण वे टीम से बाहर हैं, लेकिन अब इस पर शोएब मलिक ने खुद एक बड़ा बयान जारी किया है।