न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में सात विकेट से जीत दर्ज करने के बाद अय्यर ने कहा कि उन्हें लगता है कि आपको अंदाजा मिल जाता है कि आपको कितने रनों का पीछा करना है और किस रन गति से इसे हासिल करना है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली जब बल्लेबाजी के लिए जाते वक्त जिस तरीके से अपनी पारी की योजना बनाते हैं, वह इसका बिल्कुल सटीक उदाहरण हैं। उन्होंने निजी रूप से कोहली से काफी कुछ सीखा है। वह जिस तरह से खेलते हैं और मैच को खत्म करने की कोशिश करते हैं, उनका यह पहलू सर्वश्रेष्ठ है।