30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

World Cup को लेकर श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैं किसी भी नंबर पर खेलने को तैयार

World Cup 2023 : आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में 105 रन की शतकीय पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वर्ल्‍ड कप से पहले उनके फॉर्म में आने से भारतीय टीम का मध्‍यक्रम म‍जबूत हो गया है। इसी बीच श्रेयश अय्यर ने बड़ा बयान दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Sep 2023, 3:14 PM IST

shreyas-iyer-gave-a-big-statement-regarding-the-world-cup-2023.jpg

World Cup को लेकर श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान, बोले- मैं किसी भी नंबर पर खेलने को तैयार।

World Cup 2023 : आस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने शानदार जीत के सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। इस मैच में 105 रन की शतकीय पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वर्ल्‍ड कप से पहले उनके फॉर्म में आने से भारतीय टीम का मध्‍यक्रम म‍जबूत हो गया है। इसी बीच श्रेयश अय्यर ने कहा है कि टीम प्रबंधन ने मुझे ये नहीं बताया है कि मुझे इस विशेष नंबर पर बल्लेबाजी करनी है। मुझे जिस भी नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिलेगा, मैं उस पर लचीला रुख अपनाऊंगा। और उस समय टीम को जो कुछ भी चाहिए, अगर मुझे निचले क्रम में जाना है तो मैं उसके लिए भी तैयार हूं।


भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने विश्व कप से पहले 105 रन की शतकीय पारी के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शीर्ष स्कोर बनाया है। यह साल का उनका पहला और इस प्रारूप में तीसरा शतक है। बता दें कि अय्यर लंबे समय से पीठ की सर्जरी के कारण मैदान से दूर थे। उन्होंने एशिया कप में वापसी भी की, लेकिन एक बार उन्हें इंजरी ने परेशान किया, जिस कारण वे उस टूर्नामेंट में कई मुकाबले से चूक गए।

शतक को लेकर दिया ये बयान

वर्ल्ड कप टीम में शामिल श्रेयस अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 90 गेंदों पर 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर अपनी फॉर्म और फिटनेस पर लगे सवालिया निशान को दरकिनार कर दिया।

अपनी इस पारी को लेकर अय्यर ने कहा कि वह खुद से कहते रहे कि फिटनेस के मोर्चे पर पिछले कुछ महीनों में हुई घटनाओं और केएल राहुल और ईशान किशन जैसे अन्य दावेदारों को देखते हुए उन्हें अपने खिलाफ प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ना होगा।

मेरी प्रतिस्‍पर्धा खुद से

श्रेयस अय्यर ने कहा कि मैं खुद से कहता रहता हूं कि प्रतिस्पर्धा मेरी खुद से है। यह मानसिकता के बारे में है कि मैं इसे कैसे बनाए रखता हूं, खासकर जब खराब स्थिति हो। मैं इस मौके का इंतजार कर रहा था और शुक्र है कि मुझे शतक बनाने का मौका मिला।