कप्तान ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा था कि हम लक्ष्य हासिल कर लेंगे। हमारे पास बल्लेबाजी में गहराई थी, लेकिन इंग्लैंड ने लगातार आक्रामक रुख अपनाया। हमारी योजना थी कि शीर्ष क्रम में दो-तीन 50 रनों की साझेदारियां बनें, लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाए। इंग्लैंड ने हमसे बेहतर खेल दिखाया।" उन्होंने आगे कहा कि जब तक एक बल्लेबाज (रवींद्र जडेजा) क्रीज पर था, उम्मीद बाकी थी। "लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था। अगर एक 50-60 रनों की साझेदारी हो जाती, तो हम मैच में वापस आ सकते थे।"