
पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इस सीरीज में 6 युवा क्रिकेेटरों ने भारतीय टीम की तरफ से डेब्यू किया था। सीरीज में जीत के बार महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा ने टीम के 6 खिलाड़ियों को तोहफे में अपनी न्यू जेनरेशन थार एसयूवी देने का वादा किया था। अब ईनाम में थार पाने वालों की लिस्ट में अब भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल भी शामिल हो गए हैं। उन्हें अपनी नई थार मिल गई है।
युवाओं के संघर्ष और मेहनत से प्रभावित हैं आनंद महिन्द्रा
बता दें कि आनंद महिन्द्रा इन युवा भारतीय क्रिकेटरों की मेहनत और संघर्ष से काफी प्रभावित हैं। महिन्द्रा ने इन युवा खिलाड़ियों को तोहफे में थार एसयूीव देने का वादा करते हुए ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि वे इन खिलाड़ियों की मेहनत से काफी प्रभावित हैं और इन जैसे युवाओं को प्रेरित करने के लिए वे इनको तोहफे में थार एसयूवी दे रहे है। साथ ही उन्होंने लिखा था कि येे युवा खिलाड़ी सभी बाधाओं से लड़ते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं। बता दें कि आनंद महिन्द्रा ने अपने वादे के मुताबिक अभी तक कुल पांच क्रिकेटरों को बतौर ईनाम यह एसयूवी गिफ्ट कर चुके हैं।
शुभमन गिल ने किया ट्वीट
अब तोहफे में थार एसयूवी पाने वालों की लिस्ट में शुभमन गिल का भी नाम जुड़ गया है। बता दें कि फिलहाल शुभमन आईपीएल 2021 टूर्नामेंट में बिजी हैं इसलिए कार की डिलिवरी उनके परिवार वालों ने ली। वहीं गिल ने कार की तस्वीर पोस्ट करते हुए आनंद महिन्द्रा को धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस तोहफे के लिए आनंद महिन्द्रा का बहुत-बहुत धन्यवाद। साथ ही उन्होंने लिखा कि भारत के लिए खेलना उनके लिए एक सम्मान रहा है और हर बार जब भी वेे मैदान में कदम रखेंगे तो अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।
इन खिलाड़ियों को तोहफे में मिली थार
बता दें कि शुभमन गिल से पहले आनंद महिन्द्रा की तरफ से सुंदर, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन को थार एसयूवी का तोहफे में मिल चुकी है। अब सिर्फ नवदीप गिल बचे हैं। बता दें कि नवदीप को तोहफे में थार मिलेगी। तोहफा मिलने के बाद सभी खिलाड़ियों ने आनंद महिंद्रा का आभार व्यक्त किया। बता दें कि न्यू जनरेशन थार की काफी डिमांड है। इस एसयूीव पर लंबी वेटिंग चल रही है। नई थार की वेटिंग पीरियड करीब 20 से 40 हफ्तों की है।
Updated on:
22 Apr 2021, 6:36 PM IST
Published on:
22 Apr 2021, 4:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.