28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिदेश लाड ने छोड़ा घरेलू क्रिकेट में मुंबई का साथ, खेल सकते हैं गोवा के लिए

अर्जुन तेंदुलकर के बाद मुंबई के एक और घरेलू क्रिकेटर सिदेश लाड ने मुंबई को छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई के साथ छोड़ते हैं बताया कि यह डिसीजन उनके लिए काफी कठिन था क्योंकि उन्होंने सारा क्रिकेट मुंबई में ही रहते सीखा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Kumar

•

Updated: 15 Aug 2022, 11:19 PM IST

siddhesh_lad.jpg

Siddhesh lad

मुंबई के मध्यक्रम के बल्लेबाज 30 वर्षीय सिदेश लाड ने मुंबई को घरेलू क्रिकेट में छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से इस मामले में नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी NOC भी ले ली है। इसके बाद वह किसी अन्य राज्य की तरफ से अगले सीजन में खेलते हुए देख सकते हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह आने वाले समय में गोवा के लिए राज्य स्तरीय क्रिकेट खेल सकते है। सिदेश से पहले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी मुंबई का साथ छोड़कर गोवा के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलने का फैसला किया है। आपको बता दें सिदेश, दिनेश लाद के बेटे हैं जिन्होंने रोहित शर्मा और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों की कोचिंग की है

इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर के मुताबिक मुंबई का साथ छोड़ने वक्त सिदेश लाड ने कहा कि 'यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैंने करीब एक दशक तक मुंबई के लिए क्रिकेट खेला। लेकिन अब मुझे लगता है कि यह सही समय है कि मैं आने वाले समय में और मौके ढूंढ सकूं जिससे कि मेरा क्रिकेट करियर आगे बढ़ सके। मैं इस मौके पर महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन का धन्यवाद करना चाहूंगा और उन सभी सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों का जो मेरे अब तक इस जर्नी में साथ रहे। मैं काफी टीमों से बात कर रहा हूं, लेकिन गोवा के टच में हूं।

यह भी पढ़ें: Asia Cup में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी

बता दें कि मुंबई के लिए तकरीबन एक दशक तक खेलने वाले सिदेश लाड ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 61 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 40 की औसत से 4058 रन बनाए हैं। इसके अलावा लिस्ट ए के 39 मुकाबलों में सिदेश के नाम 1140 रन है। इसके अलावा आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट्ट का बड़ा बयान कहा भारत जीत सकता है एशिया कप