1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सौरव गांगुली ने द्रविड़ को बुलाकर NCA में किए बड़े बदलाव, अब खिलाड़ी नहीं होंगे चोटिल!

- सौरव गांगुली ( Sourav Ganguly ) ने राहुल द्रविड़ ( Rahul Dravid ) को तलब किया था - बुमराह, साहा, धवन और दीपक चाहर हुए हैं चोटिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kapil Tiwari

•

Updated: 2 Jan 2020, 3:54 PM IST

Sourav Ganguly

Sourav Ganguly

नई दिल्ली। बीसीसीआई ( BCCI ) अध्यक्ष सौरव गांगुली ( Sourav Ganguly ) ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ ( Rahul Dravid ) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी ( NCA ) में कई बड़े बदलाव किए हैं। भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने की वजह से एनसीए की काफी आलोचना हो रही थी, जिसके बाद गांगुली ने द्रविड़ को तलब किया था। गांगुली ने द्रविड़ के साथ मीटिंग की, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए।

आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, होल्डर को मिला आराम

गांगुली ने लिए ये बड़े फैसले

- राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के साथ बैठक के बाद सौरव गांगुली ने तय किया है कि राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी को जल्द ही बीसीसीआई मेडिकल पैनल की मदद मिलेगी। इसके अलावा एनसीए में सोशल मीडिया विभाग भी बनाया जाएगा। इसका काम एनसीए के अंदर होने वाले सभी कार्यक्रमओं का नियमित अपडेट देना होगा। एनसीए की हालिया बैठक में मेडिकल पैनल की जरूरत पर चर्चा की गयी, जिसमें अध्यक्ष सौरव गांगुली और एनसीए क्रिकेट प्रमुख राहुल द्रविड़ सहित बीसीसीआई के अधिकारियों ने शिरकत की थी।

- इसके अलावा जो बड़ा फैसला लिया गया है वो ये है कि एनसीए में लंबे समय से खाली ‘तेज गेंदबाजी प्रमुख’ पद पर जल्द ही नियुक्ति की जाएगी, जिस पर एनसीए में तेज गेंदबाजी कार्यक्रम गठित करने की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा न्यूट्रिशियन को नियुक्त किया जाएगा। बोर्ड अधिकारी ने कहा कि यह कदम एनसीए की प्रतिष्ठा सुधारने में अहम हो सकता है।

लंबे-लंबे छक्के मारने की प्रैक्टिस कर रहा है ये खिलाड़ी, बस एक मौके का है इंतजार

खिलाड़ियों के चोटिल होने से एनसीए की हो रही थी आलोचना

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय में टीम इंडिया के कई टॉप खिलाड़ी चोट की वजह से मैदान पर नहीं दिखे हैं, जिसमें रिद्धिमान साहा, शिखर धवन, भुवनेश्वर कुमार और हाल ही में दीपक चाहर भी, जिनके चोटिल होने के बाद एनसीए की खूब आलोचना हुई थी। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह का भी नाम शामिल है।