1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महान क्रिकेटर की अचानक मौत से खेल जगत में दौड़ी शोक की लहर, सर्जरी के बाद हो गए थे बेहोश

Legend Cricketer Mike Procter Death: दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर माइक प्रॉक्टर की 77 वर्ष की उम्र में मौत हो गई है। बताया जा रहा है किए सर्जरी के बाद वह बेहोश हो गए थे और उसके बाद उठे ही नहीं। उनकी मौत की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Feb 2024, 12:31 PM IST

legend_cricketer_mike_procter_death.jpg

Legend Cricketer Mike Procter Death: दक्षिण अफ्रीका के महान क्रिकेटर माइक प्रॉक्टर की 77 वर्ष की उम्र में मौत हो गई है। बताया जा रहा है किए सर्जरी के बाद वह बेहोश हो गए थे और उसके बाद उठे ही नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी पत्‍नी ने जानकारी दी है कि शनिवार 17 फरवरी को उन्‍होंने अंतिम सांस ली। माइक की पत्नी मैरीना प्रॉक्टर ने बताया कि सर्जरी के दौरान उन्हें जटिलता का सामना करना पड़ा और वह बेहोश हो गए और इसके बाद आंख नहीं खोली। उनकी मौत की खबर से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।


बता दें कि माइक प्रॉक्टर अपने जमाने के शानदार ऑलराउंडर रहे। फिर रंगभेद के बाद के युग में साउथ अफ्रीका के पहले कोच भी बने। हालांकि बतौर आईसीसी मैच रेफरी उनका कार्यकाल काफी विवादों में रहा। उनके परिवार के मुताबिक, उन्‍हें नियमित सर्जरी के बाद अस्पताल के आईसीयू में इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ा।

रेगभेद के चलते सिर्फ चार साल ही चला अंतरराष्ट्रीय करियर

हरफमौला माइक प्रॉक्टर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर 1967 से 1970 तक चला। इसके बाद साउथ अफ्रीका को रंगभेदी सरकार के चलते विश्व क्रिकेट से बाहर किया गया। बैन से पहले साउथ अफ्रीका ने सात टेस्ट में से छह में जीत दर्ज की थी। ये सभी मुकाबले साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेले थे।

यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा, इस खिलाड़ी का कटा पत्ता

6 पारियों में लगातार 6 शतक के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की

प्रॉक्टर तेज गेंदबाज ऑलराउंडर थे। उन्होंने 7 टेस्ट में 15.02 रन के औसत से 41 विकेट अपने नाम किए थे। इसके साथ ही वह विस्‍फोटक बल्लेबाज भी थे। उन्‍होंने लगातार 6 पारियों में 6 शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी। जब लोकतंत्र की बहाली के बाद साउथ अफ्रीका टीम की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई तो उन्‍हें ही कोच बनाया गया। उन्‍होंने 1992 के वर्ल्‍ड कप में टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया था।

यह भी पढ़ें : यशस्वी के शतक पर सहवाग दनदनाता बयान, बोले- अंग्रेजों को उनकी औकात दिखा दी