
नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी एकदिवसीय मैचों की सीरीज अब अंतिम दौर पर है। सीरीज के पांच मैच खेले जा चुके है। इस सीरीज के बाद दोनों दिग्गज टीमों की भिड़ंत फटाफट क्रिकेट में होना है। दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैच खेले जाने है। इस सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में दिग्गज खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। नियमित कप्तान फाफ डू प्लेसी के चोटिल होने के कारण इस सीरीज में ज्यां पॉल ड्यूमिनी मेजबान टीम की कप्तानी करेंगे। टी 20 सीरीज के पहला मैच 18 फरवरी को जोहानिसबर्ग में दूसरा 21 फरवरी को सेंचुरियन में जबकि अंतिम मैच 24 फरवरी को केपटाउन में खेला जाएगा।
हेइनरिक क्लासेन को मिली जगह-
क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने विकेटकीपर बल्लेबाज हेइनरिक क्लासेन पर भरोसा जताते हुए उन्हें मंगलवार को भारत के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 टीम में जगह दी है। क्लासेन के अलावा टीम में क्रिस्टियन जोंकर और जूनियर डाला के रूप में दो और नए चेहरों को चुना है। टी-20 सीरीज की शुरुआत रविवार से हो रही है।
दिग्गजों को आराम -
इस टी-20 सीरीज के बाद दक्षिण अफ्रीका को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है इसलिए चयनकर्ताओं ने अपने प्रमुख गेंदबाजों, एडिन मार्कराम और हाशिम अमला को आराम दिया है। लेग स्पिनर इमरान ताहिर को भी आराम देने का फैसला किया गया है। जोंकर और तेज गेंदबाज डाला दक्षिण अफ्रीकी टीम में पहली बार चुने गए हैं। वहीं क्लासेन वनडे में पदार्पण कर चुके हैं।
दक्षिण अफ्रीकी टीम : ज्यां पॉल ड्यूमिनी (कप्तान), फरहान बेहरदीन, जूनियर डाला, अब्राहम डिविलियर्स, रीजा हेनड्रिक्स, क्रिस्टियन जोंकर, हेइनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, डेन पेटरसन, एरॉन फांगिसो, आंदिले फेहुलकवायो, तबरेज शम्सी, जोन-जोन स्मुट्स।
भारतीय टीम:विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), शिखर धवन , केएल राहुल, सुरेश रैना , महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर।
Published on:
14 Feb 2018 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
