
तिरुअनंतपुरम : श्रीसंत एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका विवादों से चोली-दामन का नाता है। अब उन्होंने एक बार फिर एक बड़ा विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स से नफरत करते हैं।
कई बार विवादों में फंसे
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज रहे श्रीसंत ने पहली बार विवादों का पिटारा नहीं खोला है। वह इससे पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं। 2013 मेंआईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले में वह उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा था। बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर इसे घटाकर सात साल कर दिया गया। इसके अलावा उनका भारतीय टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर से विवाद हो चुका है। यह मामला आईपीएल मैच के दौरान का ही है। वह थप्पड़ कांड तो आज तक सभी क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कोच पैडी अपटन के साथ भी नका विवाद हो चुका है। उन्होंने हाल ही में रिलीज ऑटोबायोग्राफी में श्रीसंत पर गाली देने का आरोप लगाया था।
अपटन ने चेन्नई के खिलाफ श्रीसंत को कर दिया था बाहर
यह घटना तब की बताई जाती है, जब अपटन ने श्रीसंत को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच से ड्रॉप कर दिया था, जबकि श्रीसंत यह मैच इसलिए खेलना चाहते थे, ताकि वह हरभजन और सीएसके के खिलाफ अपनी भड़ास निकालना चाहते थे। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्रीसंत ने कहा कि वह अपने बच्चों की कसम खाकर कह रहे हैं कि उन्होंने अपटन को कभी गाली नहीं दी। उन्होंने कहा कि वह लीजेंड राहुल द्रविड़ की काफी इज्जत करते हैं। वह उनसे भी पूछना चाहते हैं कि क्या कभी उनकी अपटन से लड़ाई हुई थी? ऐसे में अपटन ने आखिर उनके बारे में अपनी पुस्तक में ऐसा कैसे लिख दिया।
श्रीसंत ने कहा कि नफरत है सीएसके से
श्रीसंत ने अपटन की गाली वाली बात पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह चेन्नई को हराना चाहते थे। इसलिए वह उनके खिलाफ खेलना चाहते थे। लेकिन उनके कई बार अनुरोध करने पर भी अपटन ने उन्हें खेलने नहीं दिया। इसी बयान के बीच में उन्होंने कहा कि सबको पता है कि वह चेन्नई से कितना नफरत करते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि इस पर लोग कह सकते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी और श्रीनिवासन की वजह से ऐसा है, लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि दरअसल उन्हें पीला रंग ही पसंद नहीं है। इस कारण वह टीम ऑस्ट्रेलिया से भी नफरत करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका प्रदर्शन अक्सर चेन्नई के खिलाफ अच्छा रहता था। इसलिए वह इस टीम के खिलाफ खेलना चाहते थे।
Updated on:
30 Sep 2019, 7:00 PM IST
Published on:
30 Sep 2019, 6:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.