
वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका को तीसरा झटका, इन फॉर्म तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा चोट के चलते हुए बाहर।
वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की श्रीलंका की कोशिश को एक और तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि फॉर्म में चल रहे तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा को बायीं जांघ की मांसपेशी में चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। सोमवार को यहां एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के अहम मुकाबले से पहले पुणे में प्रशिक्षण के दौरान कुमारा की बाईं जांघ में चोट लग गई थी। उनके रिप्लेसमेंट के रूप में साथी तेज गेंदबाज दुष्मांता चमीरा को टीम में शामिल किया गया है।
बता दें कि इससे पहले कप्तान दासुन शनाका और मथीशा पथिराना भी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। दुष्मांता चमीरा के श्रीलंका टीम स्क्वॉड में शामिल करने को लेकर रविवार को इवेंट टेक्निकल कमेटी ने मंजूरी दे दी। आईसीसी ने कहा कि वर्ल्ड कप 2023 की इवेंट तकनीकी समिति ने श्रीलंका टीम में लाहिरू कुमारा के प्रतिस्थापन के रूप में दुष्मांता चमीरा को मंजूरी दे दी है।
इंग्लैंड के खिलाफ कुमारा बने थे हीरो
चमीरा ने अब तक 44 एकदिवसीय मैच खेले हैं। उनके पास 100 से अधिक मैचों का अनुभव है। कुमारा की अनुपस्थिति ध्यान देने योग्य होगी, क्योंकि उन्होंने पिछले गुरुवार को बेंगलुरु में इंग्लैंड पर उनकी आश्चर्यजनक जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जहां उन्हें अपने 3-35 के प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था। जिससे श्रीलंका को 8 विकेट से जीत मिली थी।
अंक तालिका में 5वें स्थान पर श्रीलंका
कुमारा की चोट श्रीलंका के लिए तीसरा चोट का झटका है, कप्तान दासुन शनाका (क्वाड) और मथीशा पथिराना (कंधे) पहले ही अपनी-अपनी चोटों के कारण बाहर हो गए हैं। श्रीलंका ने वर्तमान में विश्व कप के पांच मैचों में से दो जीत हासिल की है और चार ग्रुप मैच शेष रहते हुए तालिका में पांचवें स्थान पर है।
Published on:
29 Oct 2023, 3:05 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.