आपको बता दें कि पाकिस्तान में टी20 और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंकाई टीम के 10 खिलाड़ियों ने मना कर दिया था और इसकी वजह थी 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुआ आतंकी हमला। जिन खिलड़ियों ने पाकिस्तान दौरे से नाम वापस लिया है, उनमें वनडे टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, टी-20 कप्तान लसिथ मलिंगा, पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमल, दिनेश चंडीमल और दिमुथ करुणारत्ने शामिल हैं।