नई दिल्ली। श्रीलंका के दौरे पर आई पर दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले टेस्ट में पिछड़ने के बाद वापसी करने में कामयाब हो गई है। श्रीलंका को पहली पारी में 287 रनों पर रोकने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी अफ्रीकी टीम भी छोटे स्कोर पर आउट हो गई। अफ्रीकी टीम ने पहली पारी में 126 रन बनाए। इसके बाद मेजबान श्रीलंका की टीम ने अपनी दूसरी पारी का आगाज किया। दूसरी पारी में श्रीलंका की टीम उस समय काफी मजबूत दिख रही थी, जब उसके सलामी बल्लेबाजों बिना कोई विकेट गंवाए 50 से ज्यादा रन स्कोर बोर्ड पर टांग चुके थे। यहां पर अफ्रीकी टीम पिछड़ती दिख रही थी, लेकिन तभी भारत मूल के अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अफ्रीका को मैच में वापस ला खड़ा किया।