5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका के इस खिलाड़ी ने की गेंद से छेड़छाड़, मैच रेफरी ने काटी 75 फीसदी मैच फीस

जब भारतीय पारी का 50वां ओवर चल रहा था शनाका ने गेंद की सीम को काटने की कोशिश की और उनकी ये बचकानी हरकत कैमरे में कैद हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 26 Nov 2017, 10:14 AM IST

Sri Lankan bowler tampered the ball match referee fined 75 percent

नागपुर। भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसके बाद श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज दासुन शंका की 75 फीसदी मैच फीस काटने का जुर्माना लगा है। श्रीलंका के इस तेज़ गेंदबाज के ऊपर बॉल टेम्‍परिंग का आरोप लगा है।

गेंद से छेड़खानी
दासुन शनाका दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गेंद के साथ छेड़छाड़ को लेकर विवादों में आ गए हैं। जब भारतीय पारी का 50वां ओवर चल रहा था शनाका ने गेंद की सीम को काटने की कोशिश की और उनकी ये बचकानी हरकत कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद आईसीसी के मैच रेफरी डेविड बून ने शनाका को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 2 को तोड़ने न आरोपी पाया और उन पर शख्त कार्यवाही करते हुए उनकी 75 प्रतिशत मैच फीस काट ली। दासुन शनाका ने आरोपों को स्वीकारते हुए मैच रेफरी द्वारा लगाए गए जुर्माने को स्वीकार किया है।

जादू-टोना से मिली जीत
ये पहली बार नहीं है जब श्रीलंका टीम के किसी खिलाडी ने ऐसा कोई हरकत की हो। भारत से पहले श्रीलंका ने पाकिस्तान से टेस्ट सीरीज खेली थी, श्रीलंका के पाकिस्तान से 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद श्रीलंका के कप्तान चांदीमल ने पाकिस्तान से मिली जीत का श्रेय जादू टोन को दे दिया था। उन्होंने ने कहा कि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में खेली गयी दो मैचों की श्रृंखला से पहले एक तांत्रिक से आशीर्वाद लिया था। जादू-टोना से मिले आशीर्वाद से टेस्ट सीरीज में उनकी टीम को जीत मिली है।

पुजारा-विजय का शतक
बता दे भारत भारत दूसरे टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति पर है, खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर दो विकेट के नुक्सान पर 334 रन है। भारत के लिए मुरलीविजय और पुजारा ने शानदार शतक लगाए है। मुरली विजय ने 128 रन वही पुजारा 123 रन बना अभी बी नाबाद खेल रहे है। पुजारा का साथ कप्तान कोहली के रहे है कोहली 74 के स्कोर पर खेल रहे है।