1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

91 महीनों के बाद पाकिस्तान में होगा इंटरनेशनल क्रिकेट मैच, जानें क्या है पूरा मामला

पाकिस्तान में होने वाले आखिरी टी-20 मैच के आयोजन को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सहमति दे दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 17 Oct 2017, 1:27 PM IST

pakistan

नई दिल्ली। लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट मैच के लिए तरस रहे पाकिस्तान क्रिेकेट बोर्ड को मेजबानी करने का मौका मिल गया है। यूं तो पीसीबी की मेजबानी में मैच होने का ऐलान काफी पहले कर दिया गया था, लेकिन हाल में श्रीलंका क्रिेकेटरों की आपत्ति के बाद मेजबानी पर संकट के बादल छाए थे। संकट के ये बादल मंगलवार को तब छट गए जब क्रिकेटरों की आपत्ति के बावजूद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने लाहौर में होने वाले तीसरे टी-20 मैच के लिए टीम को भेजने की सहमति दे दी। बता दें कि यह मैच 29 अक्टूबर को होना है।

कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया फैसला
लाहौर में टीम भेजने का यह महत्वपूर्ण फैसला श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के इस ऐलान के बाद अब मैच के आयोजन को हरी झंडी मिल गई है। बैठक के बाद जारी की गई प्रेस रिलीज में इस बात की पुष्टि की गई है।

इंडीपेंडेंस कप का सफल आयोजन बना आधार
आईसीसी की सहायता से पीसीबी ने हाल ही में इंडीपेंडेंस कप का सफल आयोजन किया था। इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन पाकिस्तान में क्रिेकेट की घर वापसी का आधार बनी। बता दें कि इस टूर्नामेंट में विश्व एकादश की टीम का सामना पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हुआ था। टूर्नामेंट में तीन टी-20 मैच खेले गए थे।

क्या कहा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने
श्रीलंका बोर्ड ने अपनी एक रिलीज में कहा, "बोर्ड ने पिछले दो माह में श्रीलंका सरकार, पाकिस्तान सरकार, पीसीबी और स्वतंत्र सुरक्षा विशेषज्ञों की सहायता से संपूर्ण मूल्यांकन किया है। विश्व एकादश टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान में आयोजित हुए इंडीपेंडेंस कप टूर्नामेंट में सुरक्षा व्यवस्था को देखकर हम संतुष्ट हैं। इसे देखकर बोर्ड ने तीसरे टी-20 मैच को लाहौर में ही खेलने का फैसला लिया है।"

क्रिेकेटरों की आपत्ति से बिगड़ी थी बात
श्रीलंका के खिलाड़ियों ने बोर्ड को लिखित में तीसरे टी-20 मैच के लिए लाहौर दौरे पर आपत्ति जाहिर की थी और साथ ही इस मैच के आयोजन स्थल में बदलाव का आग्रह भी किया था। हालांकि, इस आग्रह के दो दिन बाद ही बोर्ड ने टीम को लाहौर भेजने का फैसला किया है। इस तीसरे टी-20 मैच के लिए श्रीलंका की 22 सदस्यीय टीम की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। दोनों टीमों के बीच तीसरा टी-20 मैच 29 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

2009 में हुआ था आतंकी हमला
पाकिस्तान के दौरे पर गई श्रीलंका क्रिकेट टीम की बस पर साल 2009 में आतंकी हमला हुआ था। हमले में किसी क्रिकेटरों की जान तो नहीं गई, लेकिन इस घटना के बाद से दुनिया की कोई भी टीम पाकिस्तान के दौरे पर जाने को राजी नहीं थी। इस कारण पीसीबी को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा था।