
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नए कोच नियुक्त हुए स्टीव रोड्स
नई दिल्ली । बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को स्टीव रोड्स को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। वेबसाइट 'ईएसपीएनक्रिकइन्फो डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर स्टीव बीसीबी के साथ हुए करार के तहत 2020 तक टीम के कोच पद पर बने रहेंगे।
बांग्लादेश ने किये हैं कई उलटफेड़ बड़ी टीमों को हराने को रखती है माद्दा :
चंडिका हथरुसिंघा की ओर से पिछले साल अक्टूबर में इस्तीफा दिए जाने के बाद से ही बीसीबी नए कोच की तलाश कर रहा था, जो स्टीव पर आकर खत्म हो गई है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने हमेशा से बड़े उल्ट फेड करने में माहिर रही हैं । ऑस्ट्रेलिया , भारत , साउथ अफ्रीका जैसी टीमों को हरा कर बंगालदेश ने बाकी टीमों को बताया है की वो किसी से काम नहीं और उसे कोई हलके में लेने की भूल नहीं कर सकता । अब नए कोच के रूप में स्टीव रोडस जैसे खिलाड़ी को पाकर बांग्लादेश निकट भविष्य में जरूर और अच्छा खेलेगी इसकी उम्मीद है ।
रोड्स इंग्लिश काउंटी वॉर्सेस्टशायर के कोच थे लेकिन पिछले साल उन्हें पद से हटा दिया गया था:
अगले सप्ताह 54 साल के होने वाले स्टीव ने इंग्लैंड के लिए 11 टेस्ट और नौ वनडे मैच खेले हैं स्टीव को कोच बनाने की सिफारिश कर्स्टन ने भी की थी। इसके अलावा बीसीबी कर्स्टन के साथी रहे लांस क्लूजनर को टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त करने को लेकर उनसे बातचीत कर रही है। वह 2006 से इंग्लिश काउंटी वॉर्सेस्टशायर के कोच थे लेकिन पिछले साल उन्हें पद से हटा दिया गया था और विश्व कप से ठीक पहले ही इंग्लैंड की अंड़र-19 टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। बीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) निजामुद्दीन चौधरी ने कहा है कि आने वाले विश्व कप को देखते हुए स्टीव का अनुभव टीम के काफी काम आ सकता है। उन्होंने कहा, "स्टीव को हमने शॉर्टलिस्ट किया है । हम कुछ ही दिनों में ढाका में मिलेंगे।
Published on:
7 Jun 2018, 7:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.