5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट के इतिहास में पहली बार रेड कार्ड का इस्तेमाल, जानें कौन बना पहला शिकार

Red Card Rule in Cricket : क्रिकेट इतिहास में पहली बार रेड कार्ड का इस्तेमाल कैरेबि‍यन प्रीमियर 2023 लीग में किया गया है। पहली बार रेड कार्ड त्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाड़ी सुनील नारायण को दिखाकर मैदान से बाहर भेजा गया और उनकी टीम को 10 प्लेयर्स के साथ खेलना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Aug 2023, 1:47 PM IST

sunil-narine-out-of-field-after-umpire-gives-red-card-in-cricket-cpl-2023.jpg

क्रिकेट के इतिहास में पहली बार रेड कार्ड का इस्तेमाल, जानें कौन बना पहला शिकार।

Red Card Rule in Cricket : क्रिकेट इतिहास में पहली बार रेड कार्ड का इस्तेमाल कैरेबि‍यन प्रीमियर 2023 लीग में किया गया है। अब तक आपने फुटबॉल के मैच के दौरान मैच रेफरी की तरफ से खिलाडि़यो को रेड कार्ड दिखाते देखा या सुना होगा। लेकिन, अब ये नियम क्रिकेट में भी लागू हो गया है। पहली बार ये नियम सीपीएल में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम त्रिनबागो नाइट राइडर्स के मैच में इस्‍तेमाल किया गया। पहली बार रेड कार्ड त्रिनबागो नाइट राइडर्स के खिलाड़ी सुनील नारायण को दिखाकर मैदान से बाहर भेजा गया। इसके बाद कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली टीम को 10 प्लेयर्स के साथ खेलना पड़ा।


क्रिकेट में भी अब रेड कार्ड के नियम की शुरुआत हो चुकी है। कैरिबियन प्रीमियर लीग में इस नियम को लागू किया गया है। आईपीएल से लेकर विभिन्‍न लीग के साथ अंतर्राष्ट्रीय मैचों में अब काफी मैच ऐसे देखने को मिल रहे हैं, जो तय समय से ज्यादा चलते हैं। अब तक स्‍लो ओवर रेट के मामलों में फाइन लगाया जाता है और एक अतिरिक्त फील्डर 30 गज की सीमा के भीतर रखना होता है। इस मामले में पहली बार रेड कार्ड का इस्तेमाल किया गया है।

त्रिनबागो ने धीमी गति से फेंके ओवर

दरअसल, सीपीएल में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बनाम त्रिनबागो नाइट राइडर्स के मैच के दौरान अंपायर ने 19वें ओवर के बाद त्रिनबागो को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया। इस पर अंपायर ने रेड कार्ड दिखाया तो कप्‍तान पोलार्ड ने सुनील नारायण को मैदान के बाहर भेज दिया। इसके बाद टीम 10 खिलाड़ियों के साथ खेली।

यह भी पढ़ें : वर्ल्‍ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका, ये दिग्गज चोट के कारण टीम से हुआ बाहर


एक नजर मैच पर

मैच की बात की जाए तो त्रिनबागो ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। सेंट किट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 178 रन बनाए। इसके बाद पोलार्ड की टीम ने 17 गेंदें शेष रहते लक्ष्य हासिल करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में निकोलस पूरन ने 32 गेंदों पर 61 रनों की विस्‍फोटक पारी खेली। वहीं आंद्रे रसेल ने अंतिम ओवरों में 8 गेंदों का सामना करते हुए 23 रन की पारी खेली।

यह भी पढ़ें : भारत बनाम पाकिस्तान, एशिया कप के विजेता को लेकर वसीम अकरम ने की ये भविष्यवाणी