1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरेश रैना से बोले रोहित शर्मा-‘मुझे महसूस होता है कि तुम्हें टीम में मौका मिलना चाहिए’

Suresh Raina का आईपीएल में रिकॉर्ड शानदार है। धोनी की टीम CSK से खेलते हुए सुरेश रैना ना आईपीएल में रनों का अंबार लगाया था बावजूद इसके उन्हें आईपीएल ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला था। सुरेश रैना ने कुछ वक्त पहले रोहित शर्मा से बातचीत की थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 16 Feb 2022, 1:16 PM IST

Suresh Raina Interview with Indian captain Rohit Sharma

Rohit Sharma and suresh raina

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में सुरेश रैना अनसोल्ड रहे हैं। CSK के लिए IPL में एक से बढ़कर एक पारी खेलने वाले 35 साल के सुरेश रैना (Suresh Raina) का ना बिकना फैंस के लिए चौंकाने वाली खबर थी। CSK की टीम जिसने रॉबिन उथप्पा, ड्वेन ब्रावो और अंबाती रायडू जैसे उम्रदराज खिलाड़ियों पर तो दांव लगाया लेकिन सुरेश रैना पर बोली नहीं लगाई उससे फैंस काफी निराश हैं। CSK टीम मैनेजमेंट की तरफ से कहा गया है कि सुरेश रैना अब उनकी टीम में फिट नहीं बैठते थे इस वजह से उन्हें यह फैसला करना पड़ा। सुरेश रैना ने कुछ वक्त पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर बातचीत की थी। इस दौरान रोहित शर्मा ने कहा था कि वो चाहते हैं कि सुरेश रैना को टीम में मौका मिले।

सुरेश रैना ने कहा, 'मुझे लगता है कि क्रिकेट है अभी मेरे अंदर। सिलेक्शन हमारे हाथ में नहीं है परफॉर्मेंस करना हमारे हाथ में है। मैंने क्रिकेट का हमेशा लुफ्त उठाया है। हम लोग इतना साथ में खेले हैं तुझे पता है कि मेरी अप्रोच कैसी है। मुझे लगता है कि जब चीजें ठीक नहीं होती तब किसी ना किसी को सामने से खिलाड़ियों को सपोर्ट करना चाहिए।'


सुरेश रैना की बातों से सहमत होते हुए रोहित शर्मा ने कहा, 'मुझे भी ऐसा लगता है कि जो भी इतने साल से हमने देखा है मैंने तो देखा ही है तुम्हें काफी पास से लेकिन लोगों ने भी देखा है तुम्हें खेलते हुए। मुझे कहीं ना कहीं ऐसा लगता है कि तुम्हें टीम में मौका मिलना चाहिए लेकिन अभी देखो क्या होता है आगे। जो है तुम्हारे हाथ में वही हमें करना चाहिए।'

सुरेश रैना और रोहित शर्मा के इस इंटरव्यू का VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें


बता दें कि सुरेश रैना आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। सुरेश रैना को मिस्टर आईपीएल के नाम से भी जाना जाता है। सुरेश रैना ने 205 आईपीएल मैचों में 32.52 की औसत से 5528 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 136.73 का रहा है। सुरेश रैना ने आईपीएल में 25 विकेट भी लिए हैं।
यह भी पढ़ें: जब इस खिलाड़ी के लिए IPL नीलामी के बीच में चिल्ला पड़े थे विजय माल्या