IND vs NZ 3rd T20 : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने जबरदस्त प्रदर्शन के करते टी20 की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने जहां 200 के स्ट्राइक रेट से 126 रन की तूफानी पारी खेलकर सभी को को दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया। वहीं, भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी तो नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने एक ही झटके में दुनिया के एक दिग्गज बल्लेबाज का रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया। इसके साथ ही सूर्या ने फिल्डिंग के दौरान भी तीन कमाल के कैच पकड़कर सबको हैरान कर दिया।