4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूर्यकुमार यादव ने ससुराल में दिखाई ‘दादागिरी’, पत्नी देविशा ने ऐसे लगाई क्लास

वायरल हो रहे इस वीडियो में सूर्यकुमार की पत्नी देविशा ससुराल से घर वापस आने के बाद क्रिकेटर की क्लास लगाती नज़र आ रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब पसंद किया जा रहा है और जमकर वायरल भी हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 3 Jul 2022, 1:01 PM IST

surya_kumar.png

सूर्यकुमार की पत्नी देविशा ससुराल से घर वापस आने के बाद क्रिकेटर की क्लास लगाती नज़र आ रही हैं।

Suryakumar Yadav Video: भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सूर्यकुमार की पत्नी देविशा ससुराल से घर वापस आने के बाद उनकी क्लास लगाती नज़र आ रही हैं। सूर्यकुमार यादव ने यह वीडियो 2 जुलाई की शाम को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में लिखा हुआ है ‘ससुराल से लौटने के बाद।‘ वीडियो में सूर्यकुमार यादव से उनकी पत्नी कहती है ‘उधर क्या बोल रहा था, अगर तेरा दीमक गरम हो गया तो तू क्या कर लेगा?’ इसपर भारतीय बल्लेबाज ने डरते हुए कहा, ‘मैं बोल रहा था कि एक बार अगर मेरा दीमक गरम हो गया तो ठंडा भी फटाफट हो जाता है।‘ दरअसल इस वीडियो में वे अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म ‘आवारा पागल दीवाना’ के डॉयलॉग पर लिपिसिंग कर रहे थे।

सूर्यकुमार ने वीडियो के कैप्शन में Marriage101 लिखा है। उनके इस वीडियो पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टीम मुंबई इंडियंस ने कॉमेंट किया है। मुंबई ने लिखा, ‘वाह सूर्य दादा।‘ वहीं रविचंद्रन अश्विन की पत्नी प्रीति नारायणन ने हंसने वाला एमोजी शेयर किया है। इसके अलावा सिंगर शिल्पा ने लिखा, ‘हाहा यह बहुत शानदार है।

इस वीडियो को करीब 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि दो लाख के करीब लाइक्स आ चुके हैं। वहीं करीब 1300 लोगों ने इसपर कमेन्ट किए हैं।

ये भी पढ़ें - ENG vs IND: टेस्ट में ब्लू कैप पहनकर उतरे क्रिकेटेर्स, दिलचस्प है इसके पीछे की वजह

बता दें सूर्यकुमार यादव ने लंबी डेटिंग के बाद साल 2016 में देविशा से शादी की थी. देविशा साउथ इंडिया से ताल्लुक रखती हैं, जिसके चलते उनकी सूर्य से शादी भी साउथ के रिवाज से हुई। सूर्यकुमार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर मजेदार वीडियो शेयर करते रहते हैं। पिछले साल क्वारंटीन के दौरान पृथ्वी शॉ के साथ उनका बनाया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।