नई दिल्ली। एरोन फिंच ने अभी हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 अंतर्राष्ट्रीय में रिकॉर्ड शतकीय पारी खेली थी। तब उन्होंने 76 गेंदों में 172 रनों की पारी खेली थी। फिंच इस समय T20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में नंबर एक बल्लेबाज हैं। अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जमकर रन बनाने के बाद अब फिंच सरे की तरफ से T20 ब्लास्ट में खेल रहे हैं, उन्होंने 13 जुलाई को ससेक्स के खिलाफ मैच में शानदार शतक जड़ा। एरोन फिंच ने इस शतक के साथ रिकॉर्ड बुक में कई रिकॉर्ड दर्ज कराए।