यूएई में भी मेजबानी भारत के पास ही रहेगी
अगर टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन यूएई में होगा तो भी इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत ही करेगा। वहीं आईसीसी का कहना है कि बीसीसीआई से जानकारी मिलने के बाद वह जल्द ही इस बारे में बयान जारी करेगा। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि बीसीसीआई, आईसीसी को टैक्स में छूट दिलाने की गारंटी दिलवाने में भी फेल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार,बीसीसीआई ने टैक्स में छूट के लिए आवेदन किया था लेकिन सरकार ने इस पर विचार नहीं किया।