1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

T20 World Cup 2022 : कोच द्रविड़ ने वर्ल्ड कप से बाहर होने पर दिया अजीब बयान, बोले- बीबीएल की वजह से हारे मैच

T20 World Cup 2022 : इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को बुरी तरह हराया है। लोग इस हार के खिलाड़ियों के घटिया प्रदर्शन को हार की वजह बता रहे हैं। वहीं, कोच राहुल द्रविड़ कुछ अलग ही राग अलाप रहे हैं। कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी एलेक्स हेल्स और जोस बटलर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले बिग बैश लीग में खेलने का लाभ मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Nov 2022, 9:29 AM IST

t20-world-cup-2022-rahul-dravid-statement-on-team-india-flop-show-against-england.jpg

t20 world cup 2022 : इंग्लैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में भारत को 10 विकेट करारी शिकस्त दी है। अब टीम इंडिया का वर्ल्ड कप का सफर खत्म हो गया है। भारत के विश्व कप जीतने का सपना देख रहे प्रशंसकों को इससे बड़ा झटका लगा है। लोग इस हार के खिलाड़ियों के घटिया प्रदर्शन को हार की वजह बता रहे हैं। वहीं, कोच राहुल द्रविड़ कुछ अलग ही राग अलाप रहे हैं। कोच राहुल द्रविड़ का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाड़ी एलेक्स हेल्स और जोस बटलर को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले बिग बैश लीग में खेलने का लाभ मिला है, जिन्होंने सेमीफाइनल में भारत को हराने में अहम भूमिका निभाई है।

बता दें कि इंग्लैंड के ओपनर जोस बटलर ने नाबाद 80 रन और एलेक्स हेल्स ने नाबाद 86 रन की पारी खेलते हुए 16 ओवर में 169 रन बनाते हुए अपनी टीम को 10 विकेट से जिताया है। एलेक्स हेल्स ने सबसे ज्यादा बीबीएल मैच खेले हैं। एलेक्स सिडनी थंडर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेल चुके हैं। राहुल द्रविड़ ने कहा कि उन्हें बीबीएल में खेलने का फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से इसमें कोई दो राय नहीं कि इंग्लैंड के खिलाड़ी यहां आकर खेलते हैं। इस टूर्नामेंट में यह देखने को भी मिला है।

'बीबीएल जैसी लीग में नहीं खेलने की कमी खलती है'

जब राहुल द्रविड़ से सवाल किया गया कि भारतीय खिलाड़ियों को भी क्या बीबीएल में खेलने से फायदा मिलेगा? इस पर उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए मुश्किल है। उन्होंने बताया कि कई टूर्नामेंट हमारे घरेलू सीजन के बीच होते हैं। इसलिए यह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमारे काफी खिलाड़ियों को ऐसे लीग में खेलने के मौके नहीं मिलने की कमी खलती है, लेकिन आपको खेलना है तो इस पर निर्णय लेना बीसीसीआई का काम है।

यह भी पढ़े - पाकिस्तानी मिस्ट्री गर्ल ने लगाई फ्लाइंग किस झड़ी, देखें वायरल Video

रणजी ट्रॉफी और बीबीएल का समय एक

राहुल द्रविड़ ने कहा कि असल बात ये है कि बीबीएल हमारे घरेलू सीजन के बीच होती है और भारतीय खिलाड़ियों की मांग पर अगर आप लीग में खेलने की अनुमति देते भी हैं तो घरेलू क्रिकेट नहीं होगा। हमारी घरेलू ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी खत्म हो जाएंगी। इसका मतलब यह है कि टेस्ट क्रिकेट ही खत्म हो जाएगा।

यह भी पढ़े - पूर्व पीएम इमरान खान ने कराई पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती