इनमें सबसे दमदार प्रदर्शन फजलहक फारूकी का रहा। वो 3.50 की औसत और 3.70 की इकॉनमी से तीन मैचों में 12 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में टॉप पर हैं। सबसे हालिया प्रदर्शन पापुआ न्यू गिनी पर सात विकेट की जीत में (3-16) उनका प्रदर्शन दमदार रहा। मैच के बाद फजलहक फारूकी ने कहा, "मुझे आईपीएल में खेलने का कोई मौका नहीं मिला, लेकिन मैं अपने कौशल पर काम कर रहा था, ताकि अफगानिस्तान के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी परफॉर्मेंस में सुधार कर सकूं। मेरे लिए, मेरी मानसिकता सरल है। मैं बस अपना 100 प्रतिशत देने की कोशिश करता हूं। मैं बहुत तेज गेंदबाजी नहीं करता। मैं स्विंग गेंदबाजी करना सीख रहा था और अब मेरे लिए यह आसान है।"