इंडियन प्रीमियर लीग के खत्म होने के कुछ दिनों बाद ही टी20 वर्ल्डकप का आगाज होगा। पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट्स के मैच अमेरिका में आयोजित किए जाएंगे। भारतीय टीम यहां अब तक 6 टी20 मैच खेल चुकी है लेकिन इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को जिस वेन्यू पर अपने मुकाबले खेलने हैं, वह अभी भी पूरी तरह बनकर तैयार नहीं हुआ है। ऐसे में पिच की कंडिशन का अनुमान लगाना मुश्किल है। हालांकि ये चुनौती सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि अन्य टीमों के साथ मेजबान अमेरिका के लिए भी होगी। ऐसे में सभी बोर्ड के चयनकर्ता टीम चुनते समय इस बात का जरूर ध्यान रखेंगे।