पिछले साल हो गया था स्थगित
बता दें कि इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से बिगड़े हालात को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद वर्ल्ड कप की मेजबानी का मौका भारत को मिला। टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल भारत में अक्टूबर से होने वाला है। इस टूर्नामेंट में कइ देशों की टीमें भाग लेने वाली हैं। वहीं कोरोना की वजह से कई देशों ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी फिलहाल पाबंदी लगा रखी है। वहीं भारत में भी पिछले कुछ समय में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़े हैं। यहां हर दिन तीन लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन के लिए हालात इसके मुताबिक रहेंगे या नहीं फिलहाल यह नहीं कहा जा सकता।