4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया दूसरे वार्म अप मैच के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंची, कोहली के नहीं पहुंचने से उठे सवाल

टीम इंडिया वर्ल्‍ड कप 2023 से पहले आखिरी वार्म अप मुकाबला खेलने के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है। जहां कल मंगलवार को भारत नीदरलैंड्स के खिलाफ अपनी पूरी ताकत आजमाना चाहेगा। लेकिन, खबर आ रही है कि टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली टीम के साथ नहीं पहुंचे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 2 Oct 2023, 10:29 AM IST

team-india-arrives-in-thiruvananthapuram.jpg

टीम इंडिया रोहित शर्मा की अगुवाई में दूसरे वार्म अप मैच के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंची।

टीम इंडिया आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2023 से पहले आखिरी वार्म अप मुकाबला खेलने के लिए कप्‍तान रोहित शर्मा की अगुवाई में तिरुवनंतपुरम पहुंच गई है। जहां भारत नीदरलैंड्स के खिलाफ विश्‍व कप से पहले अपनी पूरी ताकत आजमाना चाहेगा। लेकिन, खबर आ रही है कि टीम के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली टीम के साथ नहीं पहुंचे हैं। इसको लेकर सवाल उठने लगे हैं। क्‍योंकि इससे पहले भारत बनाम इंग्‍लैंड का अभ्‍यास मैच बारिश के चलते धुल चुका है। वहीं, मंगलवार 3 अक्‍टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने के बाद टीम इंडिया सीधे विश्‍व कप का मुकाबला खेलने उतरेगी।


दरअसल, स्पोर्ट्स स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली टीम इंडिया के साथ तिरुवनंतपुरम नहीं पहुंचे हैं। रिपोर्ट की मानें तो वह जल्‍द ही वार्म अप मुकाबले से पहले टीम से जुड़ेंगे। हालांकि कोहली के टीम इंडिया के साथ नहीं आने कारण पता नहीं चल सका है। भारत के पास अब सिर्फ यही एक वॉर्म अप मैच है, ऐसे में कप्‍तान रोहित शर्मा अपनी वर्ल्‍ड कप प्‍लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेंगे।

टीम इंडिया अपने वर्ल्‍ड कप 2023 अभियान का आगाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 अक्टूबर से करेगी। इसके बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और नीदरलैंड से आमना सामना होगा। भारत को हर टीम के खिलाफ लीग चरण में खेलने के लिए अलग-अलग शहरों में जाना होगा।