10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया की खेल भावना की कायल हुई दुनिया, जीत के बाद अफगानिस्तान को थमाई ट्रॉफी

INDIA vs AFGHANISTAN TEST, भारतीय टीम ने यह ऐतिहासिक टेस्ट मैच मात्र दो दिनों में पारी और 262 रनों से जीत लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 16 Jun 2018, 9:47 AM IST

INDIA vs AFGHANISTAN TEST

टीम इंडिया की खेल भावना की कायल हुई दुनिया, जीत के बाद अफगानिस्तान को थमाई ट्रॉफी

नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ अपना ऐतिहासिक टेस्ट मैच खेला, इस मैच में भले ही अफगानिस्तान की टीम भारत से मात्र दो दिनों में हार गई होलेकिन उन्होंने अपने खेल से सभी का दिल जरूर जीत लिया है। यह मैच सिर्फ भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट के मैचज के अलावा भारत-अफगानिस्तान के कूटनीतिक रिश्तों के लिए भी बड़ा मायने रखता है। भारत ने अफगानिस्तान के लोगों का क्रिकेट में मदद के जरिए बार-बार दिल जीता है। इसी दिल जीतने की कड़ी में पहले टेस्ट मैच की समाप्ति पर प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भारतीय टीम ने एक बार फिर सभी भारतीय और अफगानी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है।


इस पल को BCCI ने किया ट्वीट
BCCI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भारत द्वारा प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ट्रॉफी मिलने पर अफगनिस्तान की टीम को बुलाकर उनके साथ फोटो खिचाने के शानदार पलों का वीडियो ट्वीट किया है। हुआ यह कि भारतीय टीम को विनिंग ट्रॉफी मिली, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अफगानिस्तान के कप्तान को ट्रॉफी के साथ मिलकर फोटो खिचवाने को कहा और दोनों टीमों ने एक साथ ट्रॉफी के साथ फोटो खिचवाई। ऐसा सायद क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि विजेता ट्रॉफी के साथ जीतने के साथ हारने वाली टीम ने भी फोटो खिचवाई हो।

पहली इनिंग में भारत ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर
अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को भारत के हाथों पारी और 262 रनों से हार मिली है। अफगानिस्तान की टीम दो दिन से ज्यादा खेल के सबसे लंबे प्रारूप में टिक नहीं सकी और दूसरे दिन शुक्रवार को ही अपनी दोनों पारियों में ऑल आउट हो गई। भारत ने पहली पारी में शिखर धवन (107), मुरली विजय (105), हार्दिक पांड्या (71) और लोकेश राहुल (54) की बेहतरीन पारियों के दम पर 474 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। अफगानिस्तान को दूसरे दिन के दूसरे सत्र में अपनी पहली पारी खेलने का मौका मिला, जिसमें वह 27.5 ओवरों में महज 109 रनों पर ढेर हो गई।


इतिहास में पहली बार भारत ने दो दिनों में जीता टेस्ट
भारत ने पहली पारी के आधार पर 365 रनों की बढ़त ले ली थी और मेहमान टीम को फॉलोऑन के लिए आमंत्रित किया। दूसरी पारी खेलने उतरी अफगानिस्तान के बल्लेबाज एक बार फिर टेस्ट की नंबर-1 टीम भारत के गेंदबाजों के सामने 38.4 ओवरों में 103 रनों पर ही ढेर हो गए और इस तरह अफगानिस्तान को अपने पदार्पण टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। यह भारत की टेस्ट में दो दिनों में ही मिली पहली जीत है। इससे पहले भारत ने कभी भी टेस्ट में दो दिनों में जीत हासिल नहीं की थी।