1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीम इंडिया ने छक्कों के 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी टीम की हुई इतनी धुनाई

टीम इंडिया ने राजकोट टेस्‍ट में छक्कों के दो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने एक विश्व रिकॉर्ड मैच में तो एक रिकॉर्ड बतौर टेस्‍ट सीरीज तोड़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 18 Feb 2024, 3:03 PM IST

team_india.jpg

भारत और इंग्‍लैंड के बीच जारी पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। राजकोट में सीरीज का तीसरा मुकाबला भी भारत के पक्ष में जाता दिख रहा है। भारत ने इंग्‍लैंड के सामने 557 रन का विशाल लक्ष्‍य रखा है, लेकिन चायकाल तक ही इंग्‍लैंड की टीम ने महज 34 रन के स्‍कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं। अब भारत की जीत पक्‍की नजर आ रही है। इंग्‍लैंड की पारी से पहले भारत की दूसरी पारी छक्‍कों की बारिश हुई और टीम इंडिया ने छक्कों के दो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने एक विश्व रिकॉर्ड मैच में तो एक रिकॉर्ड बतौर टेस्‍ट सीरीज तोड़ा है।


सीरीज में सबसे ज्‍यादा छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। जबकि अभी दो मैच शेष हैं। टीम इंडिया के खिलाडि़यों ने इस सीरीज में अब तक कुल 48 छक्के उड़ाए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के ही नाम था, जब 20219 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 47 छक्के लगाए थे। इस मामले में तीसरे नंबर पर इंग्‍लैंड है, जिसने पिछले साल पांच मैचों की एशेज में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ 43 छक्के लगाए थे।

एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के

टीम इंडिया ने सीरीज के साथ ही एक टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी तोड़ा है। इससे पहले एक टेस्‍ट में सर्वाधिक छक्‍के का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया ने ही 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में 27 छक्के लगाकर बनाया था। जबकि राजकोट टेस्‍ट में भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ 28 छक्के जड़े हैं। इस मामले में तीसरे नंबर न्‍यूजीलैंड है। कीवियों ने शारजाह में पाकिस्तान के खिलाफ 2014 में 22 छक्के लगाए थे।

यह भी पढ़ें : महान क्रिकेटर की मौत से खेल जगत में दौड़ी शोक की लहर, सर्जरी के बाद हो गए थे बेहोश